Realme Band 2 भारत में इस दिन लेगा एंट्री, बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी का मिलेगा सपोर्ट

realme band 2
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टेक कंपनी Realme जल्द ही भारत में अपना नया फिटनेस बैंड (Realme Fitness Band) लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का यह बैंड रियलमी बैंड (Realme Band) के अपग्रेडेड मॉडल रियलमी बैंड 2 (Realme Band 2) है, जिसे हाल ही में मलेशिया में लॉन्च किया था। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार (Indian Market) में 24 सितंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फिटनेस बैंड कई शानदार फीचर्स से लैस होगा। साथ ही यह इंटरचेंजेबल स्ट्रैप (Interchangeable Strap) के साथ आता है। 

Price

Realme Band 2 की मलेशिया में कीमत 169 आरएम यानी करीब 3,000 रुपये है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिटनेस बैंड को भारत में 2,000 से 3,000 रुपये के बीच पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक रियलमी बैंड 2 की भारत में कीमत को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

Specifications

Realme Band 2 में बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा जो 1.4 इंच का कलर डिस्प्ले होगा। इसमें 50 वॉच फेस के साथ ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर के स्ट्रेप्स दिए जाएंगे। इसके अलावा फिटनेस बैंड में पीपीजी ऑप्टिकल हार्ट-रेट सेंसर मिलेगा, जो हर पांच मिनट के बाद यूजर की हार्ट-बीट मॉनिटर करने में सक्षम होगा। Realme Band 2 में ब्लड में ऑक्सीजन लेवल को मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर भी दिया जाएगा।

यह फिटनेस बैंड 90 स्पोर्ट्स मोड के साथ पेश की जाएगी। इसमें रनिंग, वॉकिंग और साइकलिंग जैसी एक्टिविटी भी शामिल हैं। इसके अलावा फिटनेस बैंड को 50 ATM की रेटिंग भी मिली है। Realme Band 2 में 204 mAh की बैटरी मौजूद होगी। जो सिंगल चार्ज में 12 दिन का बैकअप देने में सक्षम होगी। वहीं यूजर्स को फिटनेस बैंड में कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन की सुविधा भी मिलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com