-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Rcb Win Ipl 2025 Final Match Mukesh Ambani Earns From Jio Hotstar
IPL 2025 फाइनल बना मुकेश अंबानी के लिए कमाई की बड़ी वजह, जानिए कैसे हुई अरबों की बरसात
- Written By: सिमरन सिंह
IPL लीग 2025 का फाइनल 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला RCB के हाथ में आया लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा फायदा मुकेश अंबानी को हुआ।

कैसे हुआ मुकेश अंबानी को फायदा। (सौ. Design)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस महामुकाबले ने व्यूअरशिप के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए। इस साल 64.3 करोड़ दर्शकों ने जियो हॉटस्टार पर मैच का लुत्फ उठाया, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 60.2 करोड़ था। यानी, इस बार रिकॉर्ड टूट गया और नई ऊंचाई छू ली गई।
जियो हॉटस्टार का जलवा, मुकेश अंबानी को हुआ जबरदस्त फायदा
इस बार जियो सिनेमा और हॉटस्टार के मर्जर के बाद फाइनल मुकाबला जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया गया। इस प्लेटफॉर्म में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल 63.16% हिस्सेदारी है, जिसमें 46.82% वायकॉम 18 के जरिए और 16.34% डायरेक्ट हिस्सेदारी शामिल है। फाइनल मैच की भारी व्यूअरशिप के चलते अब 4 जून को कंपनी के शेयरों में उछाल आने की संभावना है।
मैच से कमाई कैसे होती है?
जियो हॉटस्टार पर मैच देखने के लिए लाखों यूजर्स सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदते हैं। इससे प्लेटफॉर्म को मोटा रेवेन्यू मिलता है, जो सीधा मुकेश अंबानी की जेब में जाता है। इसके साथ ही, लाइव मैच के दौरान दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से भी करोड़ों की कमाई होती है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP
काशी पहुंचे Anant Ambani: विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद किया मां अन्नपूर्णा का विशेष कुमकुम पूजा
AI की दस्तक: अगले 5 सालों में खतरे में हैं ये 8 नौकरियां, क्या आप तैयार हैं?
क्या वाकई 6000 करोड़ कमा लिए?
आईपीएल के दौरान 10 सेकेंड के विज्ञापन के लिए सामान्यतः 18-19 लाख रुपये चार्ज किए जाते हैं। लेकिन इस साल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विज्ञापन दरों में 20-30% तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुकेश अंबानी ने आईपीएल 2025 में विज्ञापनों के जरिए 6000 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।
हालांकि, “फाइनल मैच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि विज्ञापन से अंबानी को असल में कितनी कमाई हुई,” लेकिन यह तय है कि IPL 2025 ने उन्हें अरबों का फायदा जरूर पहुंचाया है।
Rcb win ipl 2025 final match mukesh ambani earns from jio hotstar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sunday Rules: रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
Jun 21, 2026 | 08:05 AMInternational Yoga Day 2026: क्या नियमित योग से कम पड़ते हैं बीमार? जानिए रिसर्च क्या कहती है
Jun 21, 2026 | 08:03 AMInternational Yoga Day: योग से बढ़ाया ग्लैमर और फिटनेस का तड़का, OTT की इन 5 एक्ट्रेसेस रहती हैं सुपरफिट
Jun 21, 2026 | 08:00 AMCocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
Jun 21, 2026 | 07:30 AMRailway Rules: एक जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के नियम, बिना टिकट यात्रा और हंगामे पर लगेगा भारी जुर्माना
Jun 21, 2026 | 07:29 AMSurya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
Jun 21, 2026 | 07:09 AMFather’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Jun 21, 2026 | 07:06 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














