-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Oneplus Smartphone Will Be Launched With 125w Fast Charging Will Get 5000mah Battery Support
125W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा OnePlus का स्मार्टफोन, मिलेगा 5000mAh की बैटरी का सपोर्ट
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: चीनी दिग्गज कंपनी OnePlus की अपकमिंग OnePlus 10 स्मार्टफोन सीरीज पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। जिसकी लॉन्चिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब इसी से जुड़ी एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें आगामी सीरीज के तहत आने वाले OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा की गई है। जिसके बाद अब टेक टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इस डिवाइस की बैटरी को लेकर खुलासा किया है।
न्यूजबाइट्स की खबर के अनुसार, मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि वनप्लस का नया स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro 125W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। इसके अलावा उनका कहना है कि इस स्मार्टफोन के साथ Realme GT 2 Pro, OPPO Find X4 और OPPO Reno 8 Pro जैसे कई डिवाइस भी इस ही फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ग्लोबल बाजार में लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, इससे ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हुई है।
मिलेगी 5000mAh की बैटरी
OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ लीक रिपोर्ट्स का कहना है कि आज एक समय में स्मार्टफोन में केवल 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक ही दी जाती है। ऐसे में OnePlus 10 Pro ऐसा पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन गेम चेंजर साबित हो सकता है। 120W फास्ट चार्जिंग के साथ ,इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है, जो केवल 20 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इस स्मार्टफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अब WhatsApp पर नंबर बताए बिना होगी चैट! आ रहा है ऐसा फीचर जो बदल देगा मैसेजिंग का तरीका
जानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
Specifications
अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में पंच-होल कट आउट, पतले बेजल, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर और चौकोर शेप कैमरा दिया जाएगा। इसमें 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 898 चिपसेट दी जाएगी, जो 12GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगी। यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित होगा। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.2, 5G और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Price
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन की कीमत 60,000 से 70,000 रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।
Oneplus smartphone will be launched with 125w fast charging will get 5000mah battery support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन और पश्चिम को छोड़ भारत के ‘DPI’ मॉडल का दीवाना हुआ इंडोनेशिया, क्या मोदी की जकार्ता यात्रा रचेगी इतिहास?
Jun 30, 2026 | 02:43 PMवर्धा में आरक्षण उपवर्गीकरण के खिलाफ सड़कों पर उतरा अनुसूचित जाति समाज, विशाल मोर्चा निकाला
Jun 30, 2026 | 02:36 PMतारातला हादसा में जांच की रफ्तार बढ़ी, नगर निगम और पोर्ट ट्रस्ट से मांगे गए जरूरी दस्तावेज
Jun 30, 2026 | 02:33 PMनासिक में सिंहस्थ कुंभ मेला सड़कों को लेकर मनपा का बड़ा अपडेट, 23 सड़कों का डामरीकरण अब बारिश के बाद होगा
Jun 30, 2026 | 02:33 PMइश्क में मिला धोखा तो रची ड्रग्स की साजिश; नागपुर पुलिस की सतर्कता से बेगुनाह महिला बची, आरोपी प्रेमी नपा
Jun 30, 2026 | 02:28 PMSyria Buffer Zone: सीरिया में इजरायली सेना का भारी विरोध, बफर जोन में स्थानीय लोगों ने किया पथराव
Jun 30, 2026 | 02:19 PMविधान परिषद में गूंजा नासिक का MHADA घोटाला, अवैध सब-डिविजन मामले में 49 लोगों पर केस
Jun 30, 2026 | 02:18 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














