-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Oneplus 15 Be Launched In China Today Know All Features And Price And Launch Date In India
दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ चीन में लॉन्च OnePlus 15, भारत में नवंबर को हो सकती है एंट्री
- Written By: सिमरन सिंह
OnePlus 15 expected price: OnePlus 15 आज चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो रहा है। भारत समेत ग्लोबल मार्केट में यह फोन 12 नवंबर को पेश किया जा सकता है।

Oneplus 15 में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Oneplus)
OnePlus 15 Launch India: OnePlus 15 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कंपनी आज इसे चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत समेत ग्लोबल मार्केट में यह फोन 12 नवंबर को पेश किया जा सकता है। यह फोन OnePlus 13 का अपग्रेडेड वर्जन है। गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने 14 सीरीज को पूरी तरह स्किप कर दिया है, क्योंकि चीन में ‘4’ नंबर को अशुभ माना जाता है। लॉन्च से पहले जानते हैं इसके दमदार फीचर्स, डिजाइन और संभावित कीमत की पूरी जानकारी।
शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
OnePlus 15 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। यह पहला मौका होगा जब कंपनी अपने किसी स्मार्टफोन में इतनी हाई रिफ्रेश रेट देगी। डिजाइन की बात करें तो इसमें OnePlus 13s जैसा स्क्वेयर शेप कैमरा मॉड्यूल होगा। फोन का फ्रेम नैनो सेरेमिक मेटल से बना होगा, जो मजबूती और प्रीमियम लुक दोनों प्रदान करेगा। इसे कंपनी एक नए सैंडस्ट्रॉम कलर वेरिएंट में लॉन्च करने की तैयारी में है।
परफॉर्मेंस में होगा Elite पावर
OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे एक फ्लैगशिप-लेवल डिवाइस बनाता है। चीन में लॉन्च होने वाला वेरिएंट ColorOS 16 पर चलेगा, जबकि भारतीय यूजर्स को यह फोन Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 के साथ मिलेगा। गेमिंग और हैवी यूसेज के दौरान ओवरहीटिंग रोकने के लिए इसमें ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम और वेपर चैंबर टेक्नोलॉजी दी जाएगी। साथ ही, थर्मल मैनेजमेंट के लिए ग्लेशियर सुपरक्रिटिकल एरोजेल भी शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
ये भी पढ़े: 2030 तक गायब हो जाएंगी ये टेक्नोलॉजी: पासवर्ड, SIM कार्ड और चार्जिंग केबल बनेंगे इतिहास
ट्रिपल 50MP कैमरा और दमदार बैटरी
कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 15 में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों के लिए यह सेटअप बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। पावर के लिए फोन में 7,300mAh की बैटरी होगी, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन कुछ ही मिनटों में 50% तक चार्ज हो सकेगा।
कीमत और मुकाबला
हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन टेक रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15 की कीमत ₹70,000 से ₹75,000 के बीच हो सकती है। भारतीय बाजार में इसे Xiaomi 15 से कड़ी टक्कर मिलेगी, जिसमें वही Snapdragon 8 Elite चिपसेट और ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। Xiaomi 15 की शुरुआती कीमत भारत में ₹64,999 रखी गई है।
Oneplus 15 be launched in china today know all features and price and launch date in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
Jul 12, 2026 | 06:05 AMसिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Jul 12, 2026 | 06:00 AMMeta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













