-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Now Metro Card Will Also Be Recharged Through Whatsapp It Can Be Done Sitting At Home
अब WhatsApp से भी होगा मेट्रो कार्ड का रिचार्ज, अब लंबी कतारों में नहीं रहना पड़ेगा खड़ा
- Written By: मनोज पांडे

File Photo
मुंबई: लोकल ट्रेनों की तरह मेट्रो (Metro) से सफर करने वालों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। मुंबई (Mumbai), दिल्ली (Delhi) जैसे महानगरों में रोजाना लाखों लोग मेट्रो से सफर करते हैं। ऐसे में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Metro rail Corporation) उनकी यात्रा को और आरामदायक बनाने के लिए नए-नए बदलाव करता रहता है। मेट्रो में सफर के दौरान सबसे बड़ी दिक्कत मेट्रो कार्ड रिचार्ज (Metro Card Recharge) और टोकन (Token) लेने में होती है। भीड़भाड़ के कारण लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है और इसमें काफी समय बर्बाद होता है। लेकिन, अब आपको इससे निजात मिलने वाली है क्योंकि अब आप सिर्फ व्हाट्सएप (Whatsapp) के जरिए ही मेट्रो टिकट बुक, रिचार्ज या कैंसिल (Cancel) करा सकेंगे। हालांकि यह सुविधा देश के सिर्फ चार शहरों (4 Cities) में शुरू की गई है।
मेट्रो का टाइम टेबल, रूट मैप, किराया और अन्य जानकारी भी व्हाट्सएप चैटबॉट पर मिल जाएगी
मेट्रो की ओर से एक नई सुविधा शुरू की गई है और व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए आप मेट्रो की कई सेवाओं (Service) का लाभ उठा सकते हैं। व्हाट्सएप ने व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म (Whatsapp Business Platform) पर ट्रांजिट समाधान लाने के लिए भारतीय शहरों में मेट्रो रेल सेवा प्रदाताओं के साथ करार (Contract) किया है। इससे मेट्रो यात्रियों को अब कतार में खड़े होने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। व्हाट्सएप चैटबॉट (ChatBot) के जरिए आप आसानी से मेट्रो टिकट खरीद सकते हैं या मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा आपको व्हाट्सएप चैटबॉट पर मेट्रो का टाइम टेबल, रूट मैप, किराया और अन्य जानकारी भी मिल जाएगी।
‘इन’ 4 शहरों में शुरू हुई सुविधाएं
फिलहाल व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा सिर्फ चार शहरों में शुरू हुई है। इनमें मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद मेट्रो शामिल हैं। इन चार शहरों के यूजर्स वॉट्सऐप चैटबॉट के जरिए टिकट या रिचार्ज कार्ड बुक कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! इस भारतीय खिलाड़ी ने हासिल किया नंबर-1 का ताज
बागेश्वर बाबा से मिले टाइगर श्रॉफ, समाजसेवा और बालाजी पर संभावित फिल्म को लेकर हुई खास चर्चा
मुंबई को जाम से मिलेगी राहत! 17 हजार करोड़ के भायंदर-घोडबंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में हत्या का केस दर्ज, SDPO और SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर FIR
मेट्रो कार्ड रिचार्ज के लिए व्हाट्सएप का उपयोग कैसे करें?
आपको सबसे पहले व्हाट्सएप चैटबॉट को एक्टिव करना होगा। व्हाट्सएप चैटबॉट एक्टिव होने के बाद, आपको ई-टिकट बुक करने के लिए एक यूआरएल मिलेगा।
- बेंगलुरु में रहने वाले यात्रियों को https://wa.me/+918105556677 लिंक पर जाकर चैटबॉट को एक्टिवेट करना होगा। इस लिंक पर क्लिक करें और नमस्ते कहते हुए एक संदेश भेजें।
- मुंबई में ऑटोमेटेड फेयर कलेक्शन (AFC) गेट्स पर ई-टिकट को वेरिफाई किया जाना है।
- पुणे और हैदराबाद के लिए आपको https://wa.me/+918105556677 पर hi भेजनी होगी।
Now metro card will also be recharged through whatsapp it can be done sitting at home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! इस भारतीय खिलाड़ी ने हासिल किया नंबर-1 का ताज
Jun 23, 2026 | 06:31 PMबागेश्वर बाबा से मिले टाइगर श्रॉफ, समाजसेवा और बालाजी पर संभावित फिल्म को लेकर हुई खास चर्चा
Jun 23, 2026 | 06:31 PMमुंबई को जाम से मिलेगी राहत! 17 हजार करोड़ के भायंदर-घोडबंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी
Jun 23, 2026 | 06:27 PMभरत तिवारी एनकाउंटर मामले में हत्या का केस दर्ज, SDPO और SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर FIR
Jun 23, 2026 | 06:26 PMनागपुर बिजली संकट पर विधानसभा में रार! कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे ने दागे तीखे सवाल, CM फडणवीस ने दिया जवाब
Jun 23, 2026 | 06:25 PMटीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की कल सजेगी बारात, वाराणसी के ताज होटल में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
Jun 23, 2026 | 06:24 PM‘ऑपरेशन टाइगर’ के तुरंत बाद एक्शन में एकनाथ शिंदे, बागी सांसदों के विकास निधि को हरी झंडी
Jun 23, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM
लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
Jun 23, 2026 | 02:32 PM
10 मिनट देरी हो जाती तो शायद बच जाता… मदद की गुहार लगाता रहा बेटा, मां ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का मंजर
Jun 23, 2026 | 02:01 PM
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM










