-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Now Chatbot Will Tell How To Become A Politician Ais Chatgpt Will Tell What To Do And What Not To Do Read The Special Details
अब चैटबॉट बताएगा की कैसे बने राजनेता, AI का ChatGPT बताएगा क्या करें और क्या न करें, क्या है खास पढ़े डिटेल
- Written By: मनोज पांडे

दिल्ली: आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) ने दुनिया भर को अपनी क्षमता का असर दिखाया है वही गूगल (Google) के लिए मुसीबत बन रहा है ओपन एआई का चैटबॉट। जी,हाँ ओपन एआई का चैटबॉट ‘चैट जीपीटी’ (ChatGPT ) मशीन लर्निंग पर बेस्ड एक AI टूल है जिसमें गूगल के जैसे पब्लिकली मौजूद डेटा फीड किया गया है। ये चैटबॉट आपके किसी भी सवाल का जवाब टेक्स्ट के फॉर्मेट में सेकंड्स में दे देता है। चैट जीपीटी की लोकप्रियता को देखते हुए ओपन एआई ने हाल ही में इसका प्रोफेशनल प्लान भी पेश किया है जिसमें लोगों को आम यूजर की तुलना में बेहतर सर्विस दी जाएगी अब चैट जीपीटी की सर्विस पेड भी हो चुकी है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि चैट जीपीटी की क्षमता जानने के लिए किसी ने व्यक्तिगत तौर पर इससे भारत की राजनीति (Political) पर एक सवाल पूछा। दरअसल, पूछा गया कि आखिर कोई व्यक्ति कैसे राजनीति में एंट्री कर सकता है? इस सवाल का जवाब चैट जीपीटी ने महज कुछ शब्दों में दे दिया। अगर आप यही सवाल गूगल करेंगे तो गूगल न जाने आपको कितने लिंक, वीडियो आदि दिखाने लगेगा।
तुरंत काम की बात बता देता है चैट जीपीटी
यानी वहां आपको रिसर्च करनी पड़ेगी लेकिन चैट जीपीटी आपको तुरंत काम की बात बता देता है। चैट जीपीटी ने बताया कि राजनीति में आने के लिए सबसे जरूरी है कि व्यक्ति भारत का नागरिक हो और वह इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के द्वारा सेट किए गए क्वालिफिकेशन को पूरा करता हो। यानी लोकसभा और राज्य की विधानसभा के लिए व्यक्ति की उम्र कम से कम 25 वर्ष और राज्यसभा के लिए 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त कैंडिडेट पर कोई भी क्रिमिनल ऑफेंस नहीं होना चाहिए और न ही वो राज्य या केंद्र सरकार के अधीन सरकारी नौकरी पर होना चाहिए। एमएलए या एमपी बनने के लिए सबसे पहले आपको नॉमिनेशन पेपर भरना होगा। फिर नॉमिनेशन पेपर की जांच होगी। इसके बाद आपको अपना प्रचार-प्रसार करना होगा और इसके बाद चुनाव होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
100 करोड़ वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ ED को केस चलाने की मंजूरी, राज्यपाल ने दी अनुमति
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
Aaj Ka Panchang: कब है सप्तमी-अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और आज का पंचांग
लाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
डिजिटल प्रोफाइल को बेहतर बना सकता है राजनेता
चुनाव के बाद वोटों की गिनती होगी जिसमें अगर आप जीत जाते हैं तो इस तरह आप भारत की राजनीति में एंट्री करते हैं। अगर आप एक सक्सेसफुल राजनेता बनना चाहते हैं तो चैट जीपीटी ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद आप किसी पार्टी से जुड़ सकते हैं और पार्टी के अधीन रहकर जनता की सेवा कर सकते हैं। ओपन एआई के चैटबॉट ‘चैट जीपीटी’ ने ये भी बताया कि कैसे कोई राजनेता अपनी डिजिटल प्रोफाइल को बेहतर बना सकता है। चैटबॉट ने बताया कि डिजिटली खुद को स्ट्रांग रखने के लिए राजनेता को सोशल मीडिया ऐप्स पर एक्टिव रहना होगा और अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या या उसका समाधान डिजिटली भी पब्लिश करना होगा ताकि उनके द्वारा किया जा रहा काम दूर-दराज तक पहुंचे और लोग उन्हें जाने। इसके अलावा डिजिटल एडवर्टाइजमेंट के जरिए भी राजनेता अपनी प्रोफाइल अच्छी बना सकते हैं।
Now chatbot will tell how to become a politician ais chatgpt will tell what to do and what not to do read the special details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 करोड़ वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ ED को केस चलाने की मंजूरी, राज्यपाल ने दी अनुमति
Aug 05, 2026 | 07:09 AMसुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
Aug 05, 2026 | 07:07 AMAaj Ka Panchang: कब है सप्तमी-अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और आज का पंचांग
Aug 05, 2026 | 07:00 AMलाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
Aug 05, 2026 | 06:49 AMLIVEआज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
Aug 05, 2026 | 06:31 AMGenelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप
Aug 05, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 5 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान और संस्कारी, जानें कैसा रहेगा आज का जन्मदिन राशिफल
Aug 05, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM










