-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Nothing Phone 1 Smartphone Launched In India With Nothing New Old Processor And New Packaging
Nothing Phone 1 स्मार्टफोन में ‘नथिंग न्यू’, पुराने प्रोसेसर और नई पैकेजिंग के साथ लॉन्च हुआ फोन
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
नई दिल्ली: Nothing ने अपना पहला स्मार्टफोन (Nothing Smartphone) भारत (India) में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को Nothing Phone 1 के नाम से बाजार में पेश किया गया है। इस फोन का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस स्मार्टफोन को भारत के अलावा ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया गया है। इसमें ट्रांसपेरेंट पैनल (Transparent Panel) दिया गया है। वहीं भारत में इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। तो चलिए अब जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
Nothing फोन के रियर लुक के अलावा कुछ नया नहीं
Nothing Phone 1 के लॉन्च से पहले इसे लेकर मार्केट में बहुत हाइप बनाई गई थी। लेकिन, जब यह लॉन्च हुआ, तो फोन के रियर लुक को छोड़कर इस स्मार्टफोन में कुछ भी नया देखने नहीं मिला है। फोन के रियल में 900 एलईडी दी गई हैं, जो फोन के लुक को इन्हैंस कर रही है। हालांकि, फोन की बहुत सारी एलईडी से फोन बैटरी जल्द खत्म भी हो सकती है। हैंडसेट में फ्लैट और चिन लेस डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसके लिए फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है
लगा हुआ है पुराना प्रोसेसर
Nothing Phone 1 ने यूज़र्स को प्रोसेसर के मामले में निराश कर दिया है। फोन में 6 nm TSMC प्रोसेस्ड Qualcomm SnapdragonTM 778G+ चिपसेट सपोर्ट दिया गया है। इसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। इस स्मार्टफोन में Adreno 642L GPU के साथ ही LDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
Tesla वाला OS
Nothing Phone 1 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12-बेस्ड Nothing OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन इंटरफेस stock एंड्रॉइड जैसा है, जिससे यूजर्स थर्ड पार्टी प्रोडक्ट को आसानी से रोक पाएंगे। इसे सबसे पहले टेस्ला (Tesla) में दिया गया था। इसकी मदद से यूजर्स डोर, एसी को ऑन कर सकते हैं।
सिक्योरिटी और कैमरा है कमाल
Nothing Phone (1) सिक्योरिटी के मामले में कमाल है। इसमें 3 साल का एंड्रॉइड अपडेट और 4 साल के लिए सिक्योरिटी पैच हर 2 माह पर दिया जाएगा। वहीं कैमरे के मामले भी यह शानदार है। Nothing phone (1) में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके बैक में एक 50MP प्राइमरी Sony IMX766 सेंसर दिया गया है, जो कि OIS और EIS सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही एक अन्य 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड सेंसर सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
फास्ट चार्जिंग की कमी
वैसे तो आमतौर पर आज कल 30 से 40 हजार रुपये वाले स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग दी जा रही है। लेकिन Nothing Phone 1 फोन में आपको इसकी कमी खलेगी। इसमें केवल 33W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। साथ ही फोन को 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दिया गया है। इसकी बैटरी 4,500mAh की दी गई है।
एसेसरीज के लिए एक्स्ट्रा चार्ज
Nothing Phone 1 के साथ चार्जिंग एडाप्टर नहीं दिया जाएगा। वहीं इसमें हेडफोन जैक भी नहीं है। इसके अलावा फोन के साथ कवर भी नहीं दिया गया है। ग्राहकों को एडाप्टर के लिए अलग से 2,499 रुपये देने होंगे। जबकि कवर 1,499 रुपये में आएगा।
Nothing Phone 1 की कीमत
अब अगर कीमत की बात करें तो, Nothing Phone 1 स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 32,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम और 256GB वेरिएंट को 35,999 रुपये में पेश किया गया है। इसके अलावा 12GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये रखी है।
Nothing Phone 1 ऑफर्स
Nothing Phone 1 स्मार्टफोन की बिक्री 21 जुलाई से शुरू होगी। स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक कार्ड पर मिलेगा। यह ऑफर क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों पर है। ऑफलाइन मार्केट में डिवाइस कब तक आएगा फ़िलहाल इसकी जानकारी नहीं है।
Nothing phone 1 smartphone launched in india with nothing new old processor and new packaging
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM













