-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Nokia T20 Tablet Launched With 2k Display And Strong Battery Support Know What Is Special In It
2K डिस्प्ले और दमदार बैटरी सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Nokia T20 टैबलेट, जानें क्या है इसमें खास
- Written By: मृणाल पाठक

Image: Nokia Mobile/Twitter
नई दिल्ली: प्रसिद्ध टेक कंपनी HMD Global ने हाल ही में Nokia का एक शानदार डिवाइस पेश किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट टैबलेट Nokia T20 है। यह टैबलेट शानदार फीचर्स से लैस है। इसमें यूज़र्स को 2K डिस्प्ले है और इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर मिलेगा। वर्चुअल इंटरैक्शन को आसान बनाने के लिए टैबलेट में डुअल माइक्रोफोन और स्टीरियो स्पीकर भी दिया गया है। Nokia T20 में पूरे दिन की बैटरी लाइफ शामिल है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
Introducing the latest Nokia tablet. Nokia T20 tablet has a 2K display, all-day battery, dedicated Kids Space, 2-years of OS upgrades and 3-years of security updates – in a tablet designed, built and tested with the same passion as all Nokia phones. https://t.co/5toxEn0CUy pic.twitter.com/e69fjdLE5W — Nokia Mobile (@NokiaMobile) October 6, 2021
Specifications
Nokia T20 टैबलेट (Tablet) Android 11 पर आधारित है। इसमें यूज़र्स को 4GB तक रैम, समर्पित Google Kids Space भी मिलेगा। साथ ही टैबलेट में 10.4-इंच 2K इन-सेल डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले को टफ्ड ग्लास से भी प्रोटेक्ट किया गया है।इसमें दो साल के OS अपग्रेड और तीन साल के “समय पर” सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने का वादा किया गया है।
Nokia T20 एक ऑक्टा-कोर Unisoc T610 SoC से संचालित है। साथ ही इसे 3GB और 4GB रैम ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। वहीं HMD ग्लोबल ने रग्ड केस, रग्ड केस + फ्लिप कवर/स्टैंड, और Nokia Micro Earbuds Pro को इसके तीन एक्सेसरीज के रूप में खास तौर Nokia T20 टैबलेट के लिए डिज़ाइन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
छतों से हो रही ‘बारिश’, लेकिन कोई नहीं भीग रहा, चीन की नई Cooling Technology ने गर्मी में मचाया तहलका
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jio का नया AI असिस्टेंट मचाएगा धूम, राशन से लेकर मनोरंजन तक सब करेगा मैनेज, नए युग की हुई शुरूआत
Video Call Scam: वीडियो कॉल पर मुस्कुराना पड़ सकता है भारी, अकाउंट हो जाएगा खाली
Camera
फोटोग्राफी के लिए Nokia T20 में फ्रंट में 5 MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं इसके रियर में 8 MP का कैमरा सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप को भी LED फ्लैश के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा Nokia T20 को 32GB और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। टैबलेट माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Connectivity and Battery
Nokia T20 टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE (वैकल्पिक), वाई-फाई 802।11ac, ब्लूटूथ v5.0, USB टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक फीचर्स शामिल हैं। टैबलेट स्टीरियो स्पीकर और एक एम्पलीफायर के साथ आता है। Nokia T20 में पावर बैकअप के लिए 8,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W संगत चार्जर (10W चार्जर बॉक्स में है) के माध्यम से फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट को एक बार चार्ज करने से पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।
Price
Nokia T20 के वाई-फाई वेरिएंट की कीमत EUR 199 यानी करीब 17,200 रुपये रखी गई है। वहीं वाई-फाई + 4G मॉडल को EUR 239 यानी लगभग 20,600 रुपये में पेश किया गया है। टैबलेट आने वाले दिनों में सबसे पहले यूरोप में आएगा, हालांकि भारत में इसके लॉन्च के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, HMD Global ने एक प्रेस वार्ता में पुष्टि की कि Nokia T20 को भारतीय बाजार में बहुत जल्द पेश किया जाएगा।
Nokia t20 tablet launched with 2k display and strong battery support know what is special in it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














