मुकेश अंबानी देगा Zepto-Blinkit को टक्कर, करेगा सस्ती और पारदर्शी डिलीवरी

Zepto, Big Basket और Blinkit जैसे बड़े नाम तो हैं ही, अब मुकेश अंबानी की कंपनी JioMart भी इस रेस में उतर चुकी है। खास बात यह है कि जियोमार्ट की एक ऐसी विशेषता है जो इसे बाकी दिग्गजों से अलग बनाती है।
Jio mart
Jio mart अब सभी को टक्कर देने वाला है। (सौ. Design)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत टेक डेस्क: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर कोई सुविधा चाहता है। इसी को देखते हुए बाजार में कई ऐसे ऐप्स आ चुके हैं जो ग्रॉसरी से लेकर मोबाइल फोन तक की होम डिलीवरी बेहद कम समय में कर रहे हैं। क्विक डिलीवरी की इस दौड़ में Zepto, Big Basket और Blinkit जैसे बड़े नाम तो हैं ही, अब मुकेश अंबानी की कंपनी JioMart भी इस रेस में उतर चुकी है। खास बात यह है कि जियोमार्ट की एक ऐसी विशेषता है जो इसे बाकी दिग्गजों से अलग बनाती है।

जियोमार्ट कैसे दे रहा है कड़ी टक्कर?

जहां Zepto, Blinkit और Big Basket जैसी कंपनियां 10 मिनट में सामान पहुंचाने का दावा करती हैं, वहीं इनके साथ एक छुपा हुआ खर्च भी जुड़ा है। ये कंपनियां प्रोडक्ट की कीमत के अलावा प्रोसेसिंग फीस या हैंडलिंग चार्ज के नाम पर 4 से 9 रुपए तक अतिरिक्त वसूली कर रही हैं।

जियोमार्ट की सबसे बड़ी खासियत

अब सवाल उठता है कि जियोमार्ट क्या अलग कर रहा है? तो इसका जवाब है- पारदर्शिता। जियोमार्ट ग्राहकों से केवल उत्पाद का मूल्य वसूलता है, इसके अलावा किसी भी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता। यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है, जो उपभोक्ताओं को आकर्षित कर रही है।

थोड़ी देर का इंतजार, ज्यादा बचत

हालांकि जियोमार्ट का डिलीवरी टाइम थोड़ा लंबा हो सकता है। कंपनी 10 से 30 मिनट के भीतर डिलीवरी का वादा करती है, जबकि अन्य ऐप्स अतिरिक्त शुल्क लेकर 10 मिनट में सामान पहुंचा देते हैं। ऐसे में अगर आप 10 से 30 मिनट तक का इंतजार कर सकते हैं और अतिरिक्त शुल्क से बचना चाहते हैं, तो जियोमार्ट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

सोच के करें फैसला

अगर वक्त आपकी प्राथमिकता है तो Zepto, Blinkit और Big Basket जैसे ऐप्स आपके लिए सही हैं। लेकिन यदि आप बिना किसी छुपे शुल्क के सामान मंगवाना चाहते हैं और कुछ मिनटों का इंतजार कर सकते हैं, तो जियोमार्ट को चुनना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।