-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Lava Shark 5g Direct Competition To Chinese Companies Launched On May 23 Know All The Features And Price
चीनी कंपनियों को सीधी टक्कर देगा Lava Shark 5G, 23 मई को होगा लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
- Written By: सिमरन सिंह
Lava 23 मई 2025 को अपना 5G स्मार्टफोन Lava Shark 5G लॉन्च करने वाला है। वहीं, कंपनी ने मार्च 2025 में इसका 4G वेरिएंट लॉन्च किया था, जिसे अब अपडेट कर दिया गया है, जो उपयोगकर्ताओं के लिए नया अनुभव लाएगा।

Lava देगा चीन को टक्कर। (सौ. Lava)
भारतीय मोबाइल बाजार में देसी कंपनी लावा ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर ली है। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स को चुनौती देने के इरादे से Lava ने पुष्टि की है कि वह 23 मई 2025 को अपना नया 5G स्मार्टफोन Lava Shark 5G लॉन्च करने जा रही है। मार्च 2025 में कंपनी ने इसका 4G वेरिएंट लॉन्च किया था और अब इसका अपग्रेडेड 5G वर्जन आने को तैयार है।
Lava Shark 5G के कंफर्म फीचर्स
Lava Shark 5G में IP54 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस की सुविधा मिलेगी। इसके रियर पैनल पर 13MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। कंपनी का दावा है कि इसका Antutu स्कोर 4,00,000 से अधिक रहेगा, जो इसे इस सेगमेंट में पावरफुल बनाता है।
संभावित स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन
लीक्स के अनुसार यह फोन ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक इसमें Unisoc T765 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज होगी। फोन को Android 15 पर लॉन्च किए जाने की संभावना है, जिससे यह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कीमत और मुकाबला
कंपनी ने संकेत दिए हैं कि Lava Shark 5G की कीमत ₹10,000 से कम होगी। यदि ऐसा होता है, तो यह फोन Poco M7 5G, Redmi 14C 5G, Infinix Hot 50 5G और Realme C63 5G जैसे चीनी स्मार्टफोन्स को सीधी टक्कर दे सकता है।
Google Pixel 9a: 50,000 रुपये से कम में प्रीमियम अनुभव का भरोसेमंद विकल्प
4G वेरिएंट की खासियत
Lava Shark 4G की कीमत ₹6,999 है और इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा, Unisoc T606 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Lava shark 5g direct competition to chinese companies launched on may 23 know all the features and price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारी तेज, नासिक पुलिस बल को मिले 3 नए एसीपी, अनुभवी अधिकारियों को सेवा
Jun 30, 2026 | 02:46 PMचीन और पश्चिम को छोड़ भारत के ‘DPI’ मॉडल का दीवाना हुआ इंडोनेशिया, क्या मोदी की जकार्ता यात्रा रचेगी इतिहास?
Jun 30, 2026 | 02:43 PMवर्धा में आरक्षण उपवर्गीकरण के खिलाफ सड़कों पर उतरा अनुसूचित जाति समाज, विशाल मोर्चा निकाला
Jun 30, 2026 | 02:36 PMतारातला हादसा में जांच की रफ्तार बढ़ी, नगर निगम और पोर्ट ट्रस्ट से मांगे गए जरूरी दस्तावेज
Jun 30, 2026 | 02:33 PMनासिक में सिंहस्थ कुंभ मेला सड़कों को लेकर मनपा का बड़ा अपडेट, 23 सड़कों का डामरीकरण अब बारिश के बाद होगा
Jun 30, 2026 | 02:33 PMइश्क में मिला धोखा तो रची ड्रग्स की साजिश; नागपुर पुलिस की सतर्कता से बेगुनाह महिला बची, आरोपी प्रेमी नपा
Jun 30, 2026 | 02:28 PMSyria Buffer Zone: सीरिया में इजरायली सेना का भारी विरोध, बफर जोन में स्थानीय लोगों ने किया पथराव
Jun 30, 2026 | 02:19 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














