Lava ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत जान खुश हो जाएंगे आप

Lava Blaze 5G
PIC: Twitter
Updated on

नई दिल्ली: टेक कंपनी Lava ने अपना नया स्मार्टफोन (Lava New Smartphone) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह सस्ता 5G स्मार्टफोन Lava Blaze 5G है। इस स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बताया था। इस फोन में the MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और 7GB तक का रैम दिया गया है। यह स्मार्टफोन भले ही सस्ता है, लेकिन इसके फीचर्स काफी शानदार हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

Specifications

Lava Blaze 5G में 6.5-इंच की 2.5D कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। फोन के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 7nm प्रोसेसर दिया गया है, जो Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 4GB का रैम दिया है। ये फोन 3GB वर्चुअल रैम ऑप्शन के साथ भी आता है। हालांकि, इसे बढ़ाकर 7GB तक किया जा सकता है। इसमें 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Lava Blaze 5G स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है। इसके साथ डेप्थ सेंसर और एक मैक्रो कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। ये फोन 5G SA/NSA सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 1/3/5/8/28/41/77/78 बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है।

Price

Lava Blaze 5G को 9,999 रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ग्राहक के लिए उपलब्ध करवाया गया है। कंपनी ने बताया है कि स्टॉक खत्म होने तक इस फोन को इस कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसको ग्लास ब्लू और ग्लास ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

Lava Blaze 5G फोन के साथ कंपनी एक सुविधा भी ग्राहक के लिए ऑफर कर रही है। जहां, कस्टमर्स को घर पर ही फ्री सर्विस मिलती है। यानी आप घर बैठे अपने फोन को ठीक करवा सकते हैं। फोन अभी खरीदने पर कंपनी 1599 प्रोबड्स फ्री जीतने का भी मौका दे रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com