Itel Zeno 100 Pro की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 16 जुलाई को भारत में देगा दस्तक; Zeno 100 Lite भी जल्द होगा लॉन्च
Itel Launch India: Itel 16 जुलाई को भारत में Zeno 100 Pro लॉन्च करेगी। वहीं, Zeno 100 Lite भी जल्द ही लॉहोगा। दोनों स्मार्टफोन्स में 5000mAh बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती व कई खास फीचर्स मिलेंगे।
- Written By: अनन्या तिवारी
Itel Zeno 100 Pro (सोर्स-सोशल मीडिया)
Itel Zeno 100 Pro Launching In India On July 16: Itel भारतीय बाजार में अपनी Zeno सीरीज का विस्तार करने जा रही है। कंपनी ने Itel Zeno 100 Pro की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन 16 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। वहीं, Itel Zeno 100 Lite भी जल्द बाजार में उतारा जाएगा। लॉन्च के बाद दोनों स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Amazon पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Itel Zeno 100 Pro में मिलेंगे ये फीचर्स
लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, Itel Zeno 100 Pro को MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलेगा। इसका मतलब है कि फोन को बेहतर मजबूती के साथ डिजाइन किया गया है और यह हीट व ड्रॉप रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स के साथ आएगा।
टीजर से यह भी संकेत मिला है कि फोन में प्वाइंट एंड टैप कंट्रोल कनेक्टिविटी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि इसके जरिए फोन में IR Blaster फीचर मिलेगा, जिससे यूजर्स टीवी, एसी और अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सीधे स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
AI पर चीन की सख्ती: एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को देश से बाहर जाने से रोकने की तैयारी, जानें वजह
फोन लॉक हो या फ्लाइट मोड ऑन, फिर भी हो सकती है निगरानी? क्या नई टेक्नोलॉजी ने बढ़ाई चिंता?
iPhone छोड़कर Android पर जाना हुआ बेहद आसान, अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के मिनटों में ट्रांसफर होगा डेटा
सरकार ने Play Store से क्यों हटाया BAT-BMS App, जानें इसके पीछे का पूरा कारण?
Itel Zeno 100 Lite के फीचर्स भी आए सामने
कंपनी की माइक्रोसाइट के अनुसार, Itel Zeno 100 Lite में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।
फोन को भी मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ पेश किया जाएगा। बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें DTS Immersive Sound सपोर्ट मिलेगा, जो लाउड, क्लियर और बैलेंस्ड साउंड देने का दावा करता है।
Zeno 100 Lite की लॉन्च डेट का इंतजार
फिलहाल कंपनी ने Itel Zeno 100 Pro की लॉन्च डेट 16 जुलाई कंफर्म कर दी है, लेकिन Itel Zeno 100 Lite की लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है। इसकी माइक्रोसाइट पर फिलहाल ‘Coming Soon’ लिखा दिखाई दे रहा है।
हालांकि, माना जा रहा है कि कंपनी दोनों स्मार्टफोन्स को एक ही लॉन्च इवेंट में पेश कर सकती है। आने वाले दिनों में दोनों डिवाइस के प्रोसेसर, कैमरा, स्टोरेज और कीमत जैसी अन्य जानकारियां भी सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
यहां से खरीद सकेंगे
लॉन्च के बाद Itel Zeno 100 Pro और Itel Zeno 100 Lite को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India के जरिए खरीदा जा सकेगा। कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान किया जाएगा।
