

दिल्ली: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं तो हम आपको एक बेहतरीन प्लान के बारे में बता रहे हैं। कंपनी 200 रुपये से कम के प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान की कीमत 199 रुपये है। इसमें यूजर्स को कई फायदे मिलेंगे। इन्हें 30 दिनों की वैलिडिटी दी गई है। किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही 3 जीबी डेटा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन यह 3GB डेटा पूरी वैलिडिटी के लिए दिया जाता है। इसलिए, इंटरनेट तुरंत समाप्त हो सकता है। लेकिन कंपनी के पास बूस्टर पैक भी हैं।
इस प्लान की पूरी वैलिडिटी के दौरान 300 एसएमएस भी दिए जाएंगे। साथ ही 5 रुपये का टॉकटाइम भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा विंक म्यूजिक और फ्री हेलोट्यून की सुविधा भी दी जा रही है। 199 रुपये में कम डेटा दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप कम कीमत में प्लान चाहते हैं और डेटा की कम जरूरत है तो आपको यह प्लान पसंद आ सकता है।
भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो भी 199 रुपये का प्लान ऑफर कर रही है। इसमें 30 की जगह 23 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। लेकिन इसमें आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी टेडा मिलेगा। यानी पूरी वैलिडिटी पीरियड के दौरान यूजर्स को इस प्लान में 34.5GB डाटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। रोजाना 100 एसएमएस दिए जाएंगे। यह JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud तक भी पहुंच प्रदान करेगा।