- Hindi News »
- Technology »
- India Railways Launxhed New App Swarail Offer All Train Services One App
भारतीय रेलवे का नया सुपर ऐप SwaRail लॉन्च, यात्रियों को मिलेगी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर
- Written By: सिमरन सिंह
सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। Centre for Railway Information Systems (CRIS) द्वारा विकसित यह ऐप फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध है और Google Play Store पर बीटा प्रोग्राम के तहत टेस्टिंग हो रही है।

आईआरसीटी (सौ. सोशल मीडिया )
नवभारत टेक डेस्क: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए SwaRail नामक एक नया सुपर ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए रेलवे से जुड़ी सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। Centre for Railway Information Systems (CRIS) द्वारा विकसित यह ऐप फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध है और Google Play Store पर बीटा प्रोग्राम के तहत टेस्टिंग हो रही है।
SwaRail से यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?
अभी तक रेलवे की अलग-अलग सेवाओं के लिए यात्रियों को IRCTC, UTS, Rail Madad जैसे कई अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने पड़ते थे, लेकिन SwaRail के जरिए यह सारी सेवाएं एक ही ऐप में मिलेंगी।
- रिजर्वेशन टिकट बुकिंग
- अनरिजर्व्ड टिकट बुकिंग
- प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना
- पार्सल बुकिंग सुविधा
- PNR स्टेटस और ट्रेन लाइव ट्रैकिंग
- फूड ऑर्डर और शिकायत दर्ज करने की सुविधा
यानी यात्रियों को अब अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी और सिर्फ एक सिंगल लॉगिन आईडी से सभी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।
क्या IRCTC ऐप हो जाएगा बंद?
SwaRail ऐप की लॉन्चिंग के बाद यह सवाल उठ रहा है कि IRCTC ऐप को बंद किया जाएगा या नहीं? इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल, IRCTC ऐप पहले की तरह कार्यरत रहेगा, लेकिन भविष्य में रेलवे इसे SwaRail में ही मर्ज कर सकता है।
कैसे करें SwaRail ऐप डाउनलोड?
अगर आप भी रेलवे का यह सुपर ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो फिलहाल यह बीटा वर्जन में उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर बीटा टेस्टिंग स्लॉट फुल हो चुके हैं। रेलवे ने अभी इसके स्टेबल वर्जन की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
SwaRail ऐप WeChat की तरह होगा?
SwaRail को चीन के WeChat की तरह माना जा रहा है, जहां यूजर्स को पेमेंट, सोशल मीडिया, वीडियो प्लेटफॉर्म, और टिकट बुकिंग जैसी सभी सुविधाएं एक ही ऐप में मिलती हैं।
इसी तरह Elon Musk भी X ऐप को एक सुपर ऐप बनाने की तैयारी कर रहे हैं। X Everything App के तहत यूजर्स को मैसेजिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन पेमेंट, वीडियो स्ट्रीमिंग और न्यूज जैसी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर दी जाएंगी। हाल ही में X ने Visa के साथ डिजिटल पेमेंट सर्विस को मजबूत करने के लिए पार्टनरशिप भी की है।
India railways launxhed new app swarail offer all train services one app
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 Final: GT के शेरों से टकराएंगे RCB के महारथी, मैच से पहले अहमदाबाद ₹35,000 तक पहुंचा होटलों का किराया
May 31, 2026 | 07:43 AMचंद्रपुर में कलयुगी मां ने 2 लाख में बेचे अपने ही मासूम बच्चे, नवजात को बेचने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार
May 31, 2026 | 07:30 AMUS Strike Oman: अमेरिकी सेना ने मिसाइल से ओमान की खाड़ी में गांबिया जहाज का इंजन रूम उड़ाया
May 31, 2026 | 07:26 AMमराठा आरक्षण पर सरकार झुकी, मांगें माने जाने के बाद मनोज जरांगे ने खत्म की भूख हड़ताल
May 31, 2026 | 07:25 AMचंबा की 500 मीटर गहरी खाई में समा गई 8 पर्यटकों की जिंदगी, रूह कंपा देगा सच पास का यह खौफनाक मंजर
May 31, 2026 | 07:19 AMKK Career: दिल्ली से मुंबई तक संघर्ष, फिर सफलता की मिसाल बने केके, 53 साल की उम्र में छोड़ गए संगीत की विरासत
May 31, 2026 | 07:19 AMगुरु का कर्क राशि में महागोचर: कई राज्यों में बाढ़, कहीं अकाल का खतरा, जानें मौसम और आपदाओं पर भविष्यवाणी
May 31, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














