Independence Day 2026: Google ने खास अंदाज में सजाया Doodle, भारत की रंगीन संस्कृति की दिखी झलक

15 August Google Doodle: भारत में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। वहीं इस खास मौके पर Google ने भी देश को अपने अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।
Independence Day 2026 Google adorns its Doodle in a special way
15 अगस्त के लिए खास Google Doodle.Source. Google
Updated on

Independence Day Doodle 2026: आज भारत में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। वहीं इस खास मौके पर Google ने भी देश को अपने अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि कंपनी ने Independence Day 2026 के लिए एक खास Google Doodle तैयार किया है जिसमें सामान्य लोगो की जगह भारत के पारंपरिक वस्त्रों और हस्तकरघा कला की खूबसूरत झलक दिखाई गई है। इस डूडल के जरिए Google ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और विविधता में एकता की भावना को सामने लाने की कोशिश की है।

भारतीय कपड़ों से तैयार किया गया Google का लोगो

देखा जा रहा है कि इस बार Google Doodle की सबसे खास बात इसका डिजाइन है। जिसमें लोगो के अलग-अलग अक्षरों को भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रचलित पारंपरिक कपड़ों और कारीगरी के पैटर्न से सजाया गया है। वहीं रंग-बिरंगे डिजाइन न केवल डूडल को आकर्षक बनाते हैं बल्कि देश की सदियों पुरानी कपड़ा और हस्तकरघा परंपरा की कहानी भी बताते हैं। ऐसे में Google ने डूडल को हैंडलूम डिजाइन के साथ तैयार किया है जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों की स्थानीय कला और वस्त्रों को जगह मिली है। जिसको देख कर साफ पता चलता है कि एक ही लोगो में भारत की कई क्षेत्रीय परंपराओं को समेटने की कोशिश की गई है।

कच्छ से कश्मीर तक दिखे ये खास पैटर्न

Independence Day 2026 Doodle में भारत के कई प्रसिद्ध पारंपरिक वस्त्र और कढ़ाई देखने को मिलती हैं। इसमें कच्छ एम्ब्रॉयडरी, ओडिशा और तेलंगाना की इकत, जम्मू-कश्मीर की पश्मीना कनी और केरल की कसावु प्रमुख हैं। इसके अलावा गुजरात और राजस्थान के अजरख ब्लॉक प्रिंट और बांधनी, पश्चिम बंगाल की जामदानी और कांथा कढ़ाई तथा उत्तर प्रदेश की मशहूर बनारसी बुनाई को भी डूडल का हिस्सा बनाया गया है। वहीं अलग-अलग रंगों और पैटर्न का यह मेल भारत की विविध सांस्कृतिक पहचान को खूबसूरती से सामने रखता है।

Independence Day 2026 Google adorns its Doodle in a special way
लाल किले पर 15 अगस्त का जश्न देखना है? ऐसे बुक करें Independence Day 2026 का ऑनलाइन पास, कीमत ₹20 से शुरू

सिर्फ लोगो नहीं, भारत की विरासत का जश्न

बता दें कि Google खास मौकों, त्योहारों, महत्वपूर्ण घटनाओं और महान व्यक्तियों की उपलब्धियों को याद करने के लिए समय-समय पर Doodle बनाता है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि वह अब तक 5,000 से ज्यादा Doodles तैयार कर चुकी है और इस बार का Doodle भी सिर्फ एक क्रिएटिव लोगो नहीं है बल्कि भारत की लोक संस्कृति, बुनकरों और पारंपरिक कारीगरी को सम्मान देने वाला डिजिटल सेलिब्रेशन है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग-अलग राज्यों की कला को एक साथ पेश कर Google ने देश की एकता में विविधता को खास अंदाज में दर्शाया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com