- Hindi News »
- Technology »
- Huawei Matebook Fold Foldable Laptop Launched With Virtual Keyboard Know The Price And Features
Huawei ने लॉन्च किया फोल्डेबल लैपटॉप, जानें MateBook Fold Ultimate के दमदार फीचर्स और कीमत
Huawei MateBook Fold Ultimate फोल्डेबल टेक्नोलॉजी बड़ी खुशखबरी लाई है। Huawei ने स्मार्टफोन की दुनिया से आगे बढ़ते हुए अब फोल्डेबल लैपटॉप सेगमेंट में भी कदम रख दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह

huawei matebook fold foldable laptop में क्या कुछ है खास। (सौ. Design)
फोल्डेबल टेक्नोलॉजी के दीवाने लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Huawei ने स्मार्टफोन की दुनिया से आगे बढ़ते हुए अब फोल्डेबल लैपटॉप सेगमेंट में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने चीन में Huawei MateBook Fold Ultimate नाम से अपना नया फोल्डेबल लैपटॉप लॉन्च किया है, जो कि एक अनोखा और तकनीकी रूप से बेहद उन्नत प्रोडक्ट है। यह लैपटॉप Huawei Nova 14 सीरीज के साथ पेश किया गया है।
फोल्डेबल OLED डिस्प्ले और HarmonyOS 5 पर आधारित
Huawei MateBook Fold Ultimate में 18 इंच की डबल-लेयर फ्लेक्सिबल 3K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 3,296×2,472 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 4:3 है। यह लैपटॉप Windows पर नहीं बल्कि कंपनी के खुद के HarmonyOS 5 पर काम करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स है और यह HDR10+ को सपोर्ट करती है। इसमें TÜV Rheinland Eye Comfort 3.0 सर्टिफिकेशन और 1,440Hz PWM डिमिंग रेट भी शामिल है।
जब फोल्ड हो जाए तो भी दमदार
फोल्ड करने पर इसकी स्क्रीन 13 इंच की बन जाती है, जिसका रेजॉल्यूशन 2,472×1,648 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है। इसके साथ ही इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा, 74.69Wh की बैटरी और 140W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। डिवाइस में USB Type-C पोर्ट भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
Muse Spark: Meta ने लॉन्च किया धांसू AI, अब मैसेज लिखना होगा सुपर फास्ट
घंटों मोबाइल चलाकर हो रहे परेशान? Doomscrolling की लत छोड़ने के लिए ये 5 ऐप्स कर देंगे कमाल
आधार नंबर शेयर करने से डर लग रहा है? तुरंत अपनाएं ये ट्रिक, फ्रॉड होगा लगभग खत्म
सिर्फ 1 रुपये में सिम + 30 दिन फ्री, मिडिल क्लास के लिए BSNL का धमाका ऑफर, अब नहीं पड़ेगा महंगा रिचार्ज
डिजाइन और वजन
Huawei MateBook Fold Ultimate का वजन मात्र 1.16 किलोग्राम है। फोल्ड करने पर यह 14.9mm मोटा और खुलने पर केवल 7.3mm पतला रह जाता है। हालांकि प्रोसेसर की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Kirin चिपसेट होने की संभावना है।
कनेक्टिविटी और एक्सेसरीज़
लैपटॉप में ब्लूटूथ 5.2, डुअल-बैंड Wi-Fi, दो USB-C पोर्ट और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ वर्चुअल कीबोर्ड मिलता है और कंपनी जल्द ही फिजिकल कीबोर्ड भी लाने वाली है। साथ ही टचपैड और 1.5mm की-ट्रैवल सपोर्ट भी मौजूद है। बॉक्स में 140W पावर ब्रिक, ब्रेडेड केबल, स्क्रीन क्लीनिंग क्लॉथ, बड़ा स्टोरेज बैग और एक छोटा एक्सेसरीज बैग भी शामिल है।
साउथ एशिया में इंटरनेट क्रांति: बांग्लादेश बना पहला देश जिसने अपनाया Starlink सैटेलाइट इंटरनेट
Huawei MateBook Fold Ultimate की कीमत और उपलब्धता
इस फोल्डेबल लैपटॉप का 32GB + 1TB वेरिएंट चीन में CNY 23,999 (लगभग ₹2.75 लाख) और 32GB + 2TB वेरिएंट CNY 26,999 (लगभग ₹3.09 लाख) में उपलब्ध है। यह Huawei की ऑफिशियल वेबसाइट और चीन के ई-स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। बिक्री की शुरुआत 6 जून 2025 से होगी। यह लैपटॉप Cloud Water Blue, Forging Shadow Black और Skyline White तीन कलर ऑप्शंस में मिलेगा।
Huawei matebook fold foldable laptop launched with virtual keyboard know the price and features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक MNC में सनसनी: 8 युवतियों के साथ शोषण, कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप; HR भी आरोपी
Apr 09, 2026 | 10:55 AMसीजफायर की मीटिंग से पहले ट्रंप ने ईरान को धमकाया, बोले- होर्मुज नहीं खोला तो करेंगे और बड़ा हमला
Apr 09, 2026 | 10:47 AMबारिश में नहीं डूबेगी मायानगरी! BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े का सख्त अल्टीमेटम, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी
Apr 09, 2026 | 10:40 AMअथर्व हत्याकांड के आरोपी के भाई ने दी चुनौती! सोशल मीडिया पर डाला भड़काऊ वीडियो, पुलिस ने रातभर में दबोचा
Apr 09, 2026 | 10:38 AMविधानसभा चुनाव 2026: असम से केरल तक वोटरों का भारी उत्साह, क्या शुरुआती रुझान बदल देंगे सत्ता का समीकरण?
Apr 09, 2026 | 10:31 AMदिल्ली ब्यूरोक्रेसी में भारी उलटफेर, देर रात जारी हुई लंबी ट्रांसफर लिस्ट, कई दिग्गज अफसरों की बदली जिम्मेदारी
Apr 09, 2026 | 10:29 AMMukesh Khanna Reaction: मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा, समय रैना पर किया तीखा हमला, बोले- गधे पर बैठने लायक है…
Apr 09, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














