-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Google New Ai Weapon Google Ai Threat Defense Will Detect Hackers
Google का नया AI हथियार, हैकर्स की चाल पहले ही पकड़ लेगा AI Threat Defense, साइबर अटैक से होगी सुरक्षा
- Written By: सिमरन सिंह
AI Cyber Security: Google ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि कंपनी ने एक नया AI Powered Cyber Security Solution लॉन्च किया है जिसका नाम Google AI Threat Defense है। जो सही सुरक्षा देगा।

Google AI Threat Defense (Source. Google)
Google Cloud Security: पूरी दुनिया में AI आधारित साइबर हमल बढ़ता जा रहा है ऐसे में इस बीच अब Google ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि कंपनी ने एक नया AI Powered Cyber Security Solution लॉन्च किया है जिसका नाम Google AI Threat Defense है। वहीं इन नए टूल को लेकर Google का दावा है कि यह सिस्टम साइबर खतरों को पहले ही पहचानकर उन्हें बिजनेस और नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। देखा जा रहा था कि पिछले कुछ महीनों से AI टूल्स की मदद से सॉफ्टवेयर हैकिंग और डेटा चोरी के मामले तेजी से बढ़े हैं। जिसको लेकर टेक कंपनियां अब AI को ही AI के खिलाफ इस्तेमाल करने की तैयारी में जुट गई हैं। बता दें कि इससे पहले Anthropic ने Claude Mythos और OpenAI ने Daybreak प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था लेकिन अब Google की एंट्री ने साइबर सिक्योरिटी की रेस को और तेज कर दिया है।
क्या है Google AI Threat Defense?
Google Cloud के COO और Security Products के President फ्रांसिस डिसूजा ने अपने पोस्ट किए गए ब्लॉग में बताया कि यह प्लेटफॉर्म attack path का अनुमान लगाने में मदद करता है। जिसका सीधा मतलब है कि कोई हैकर किस रास्ते से सिस्टम में घुस सकता है यह AI पहले ही पहचान लेगा। इसके अलावा यह सिस्टम सबसे बड़े खतरों को प्राथमिकता देकर उनके समाधान तेजी से लागू करने में मदद करता है ताकि हैकर्स किसी कमजोरी का फायदा न उठा सकें।
हजारों फर्जी अलर्ट से मिलेगी राहत
Google ने बताया है कि अभी के मौजूदा AI Cyber Security सिस्टम की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे सिक्योरिटी टीमों पर हजारों AI-generated alerts का बोझ डाल देते हैं। इनमें से हर अलर्ट असली खतरा नहीं होता लेकिन उन्हें जांचने में काफी समय और संसाधन खर्च होते हैं। लेकिन Google AI Threat Defense का काम इससे अलग है। इसमें कोड स्कैनिंग को Cloud Security Platform Wiz के साथ जोड़कर चेक करता है कि कोई कमजोरी वास्तव में इंटरनेट से एक्सेस की जा सकती है या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल
OnePlus का बड़ा फैसला, अब यूरोप और अमेरिका में नहीं लॉन्च होंगे नए फोन, जानिए कंपनी ने क्यों बदली रणनीति
Meta AI का बड़ा फैसला, अगर बच्चा AI से करेगा सुसाइड की बात, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा सीक्रेट अलर्ट
ऐसे में कोई बड़ी कमी सिस्टम में मौजूद है लेकिन वह पूरी तरह isolated है तो AI उसकी priority कम कर देता है। जिससे सिक्योरिटी टीमें सिर्फ उन्हीं खतरों पर ध्यान दे पाती हैं जिनका हैकर्स वास्तव में फायदा उठा सकते हैं।
AI बन रहा है साइबर सिक्योरिटी का नया हथियार
इस नई तकनीक को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में AI आधारित साइबर अटैक और भी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। जिसको देखते हुए Google का यह नया सिस्टम कंपनियों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। जो सिर्फ खतरे पहचानने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि रियल टाइम में सुरक्षा रणनीति तैयार करके नेटवर्क को सुरक्षित भी रखेगा।
Google new ai weapon google ai threat defense will detect hackers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की बड़ी कमजोरी आई सामने, 7 कैच छोड़ शर्मनाक फील्डिंग से हारे जीता हुआ मैच
Jul 18, 2026 | 08:10 AMThe Alliance में कुशाल टंडन का फूटा गुस्सा, निखिल चिनप्पा को धक्का देने पर कुणाल खेमू ने लगाई फटकार
Jul 18, 2026 | 08:09 AMपुणे में NEET छात्रा ने की आत्महत्या: रिजल्ट के बाद 18 वर्षीय अनुष्का ने लगाया फंदा; जांच में जुटी पुलिस
Jul 18, 2026 | 08:06 AMनवभारत विशेष: क्या इसरो छोड़ रहे वैज्ञानिक? कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं? जानिए पूरा मामला
Jul 18, 2026 | 08:04 AMदेखते ही देखते मलबे में समा गईं इमारतें, चीन के चोंगकिंग में लैंडस्लाइड से 8 की मौत; रेस्क्यू जारी
Jul 18, 2026 | 07:57 AMमौलाना के बयान पर भड़की भय्यु महाराज की पत्नी आयुषी देशमुख, दर्ज कराएंगी एफआईआर
Jul 18, 2026 | 07:54 AMJennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
Jul 18, 2026 | 07:51 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














