अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने खास डूडल से किया STEM क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान

उन महिलाओं की अभूतपूर्व उपलब्धियों को दर्शाया गया है, जिन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण, प्राचीन खोजों और प्रयोगशाला अनुसंधान में नई ऊंचाइयों को छुआ। इन महिलाओं के प्रयासों ने भौतिकी।
Google Doodle
Google Doodle जो महिलों को लिए बनाया गया। (सौ. Google)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत टेक डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर गूगल ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) क्षेत्रों में महिलाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों को समर्पित एक खास डूडल जारी किया है। यह विशेष कलाकृति गूगल के होमपेज पर प्रदर्शित की गई है, जिसमें उन महिलाओं की अभूतपूर्व उपलब्धियों को दर्शाया गया है, जिन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण, प्राचीन खोजों और प्रयोगशाला अनुसंधान में नई ऊंचाइयों को छुआ। इन महिलाओं के प्रयासों ने भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

गूगल ने क्या कहा?

गूगल ने इस डूडल को लेकर कहा, "यह डूडल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 1975 में इस दिवस को मान्यता दी थी, ताकि दुनिया भर में महिलाओं के योगदान को सम्मानित किया जा सके।"

हालांकि, इस प्रगति के बावजूद, गूगल ने यह भी बताया कि STEM क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी अभी भी सीमित है।

गूगल के अनुसार, "वैश्विक STEM कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी केवल 29% है। उनके प्रयासों के बावजूद, यह क्षेत्र अब भी लैंगिक असमानता की चुनौतियों से जूझ रहा है।"

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व

संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च 1975 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था। तब से, यह दिवस दुनिया भर में महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों को मान्यता देने का महत्वपूर्ण अवसर बन गया है। इसका उद्देश्य लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने और समानता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

इस वर्ष महिला दिवस की थीम 'Accelerate Action' रखी गई है, जो महिलाओं की प्रगति को गति देने, उनके लिए उपलब्ध संसाधनों को बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने वाली रणनीतियों को अपनाने की अपील करता है।

क्या है गूगल डूडल और इसका इतिहास?

गूगल डूडल एक विशेष कलाकृति होती है, जिसे गूगल विशेष अवसरों पर अपने होमपेज पर प्रदर्शित करता है। यह किसी ऐतिहासिक घटना, प्रसिद्ध व्यक्तित्व या सांस्कृतिक उत्सव को समर्पित होता है।

पहला गूगल डूडल 1998 में गूगल के सह-संस्थापकों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने बनाया था, ताकि लोगों को यह बताया जा सके कि वे Burning Man फेस्टिवल के लिए कार्यालय से बाहर रहेंगे। 2000 में, गूगल ने पहला अंतरराष्ट्रीय डूडल बास्तील डे (फ्रांस) के लिए बनाया। 21 मई 2010 को, गूगल ने Pac-Man के 30वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पहला इंटरैक्टिव गेम डूडल लॉन्च किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com