Google Chrome के इन टॉप सीक्रेट को नहीं जानते होंगे आप, कमाल के हैं फीचर्स

गूगल क्रोम में कई मैसेज शॉर्टकट कीज होते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने काम को और भी आसान बना सकते हैं। ऐसे में इन टिप्स और ट्रिक्स को जानना जरूरी है।
Google Chrome
Google Chrome में कई टिप्स है जिसका पता होना जरूरी है। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. दुनिया के अरबों लोग आज के समय में इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें गूगल क्रोम का इस्तेमाल भी एक आम बात है। गूगल क्रोम एक ब्राउज़र है जिसका इस्तेमाल मोबाइल और वेब दोनों ही यूजर्स लगातार करते आ रहे हैं। यदि हम आपसे गूगल क्रोम के कुछ शॉर्टकट्स पूछें तो शायद आपको नहीं पता होंगे, लेकिन आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे जो रोज़मर्रा की जिंदगी में आपके काम आ सकते हैं।

क्या है गूगल क्रोम के शॉर्टकट्स के सीक्रेट?

गूगल क्रोम में कई मैसेज शॉर्टकट कीज होते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने काम को और भी आसान बना सकते हैं। ऐसे में इन टिप्स और ट्रिक्स को जानना जरूरी है।

  1. नए टैब खोलने के लिए Ctrl + T
  2. टैब को बंद करने के लिए Ctrl + W
  3. आखिरी बंद टैब को खोलने के लिए Ctrl + Shift + T
  4. नई विंडो खोलने के लिए Ctrl + N
  5. इनकॉग्निटो मोड में नई विंडो खोलने के लिए Ctrl + Shift + N
  6. विभिन्न टैब के बीच नेविगेट करने के लिए Ctrl + Tab या Ctrl + Shift + Tab
  7. इनकॉग्निटो मोड में ब्राउज़िंग करने के लिए Ctrl + Shift + N दबाएं। इस मोड में ब्राउज़िंग की हिस्ट्री, कुकीज़ और कैश को स्टोर नहीं किया जा सकता।
  8. जरूरी टैब्स को पिन करने के लिए टैब पर राइट-क्लिक करें और "Pin Tab" चुनें। इस टैब को आप फिर बंद नहीं कर पाएंगे; यह टैब छोटा हो जाएगा।
  9. क्रोम का एड्रेस बार सर्च बार के ऊपर में भी काम करता है। आप इसमें कैलकुलेशन, यूनिट कन्वर्ज़न और सीधी वेबसाइट को सर्च कर सकते हैं।
  10. गूगल क्रोम में बिल्ट-इन पासवर्ड मैनेजर होता है, जिसका इस्तेमाल करके लोगों को सुरक्षित किया जा सकता है। आप इस सेटिंग के जरिए कई तरह की एक्सेस पा सकते हैं।
  11. गूगल अकाउंट से साइन इन करें और अपने बुकमार्क्स, पासवर्ड्स, और एक्सटेंशन्स को सिंक करें ताकि आप किसी भी डिवाइस पर सामान्य अनुभव प्राप्त कर सकें। उसकी मदद से आप दूसरे सिस्टम पर भी अपने पहले सिस्टम के बुकमार्क, पासवर्ड, हिस्ट्री आदि को सिंक कर सकते हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com