WhatsApp का नया फीचर: अब बिना सारे मैसेज पढ़े मिलेंगे जरूरी अपडेट, Group Chat में नहीं होगे परेशान

WhatsApp Message Summary: ऑफिस से लौटने के बाद जब आप शाम को WhatsApp खोलते हैं, तो अलग-अलग ग्रुप्स में मैसेज की बाढ़ देखकर सिर चकरा जाता है। तो आपके लिए ये फीचर है।
Get Important Updates Without Reading Every Message No More Annoyance in Group Chats
WHATSAPP (Source. Freepik)
Updated on

WhatsApp Hack: ऑफिस से लौटने के बाद जब आप शाम को WhatsApp खोलते हैं, तो अलग-अलग ग्रुप्स में मैसेज की बाढ़ देखकर सिर चकरा जाता है। सुबह उठते ही भी यही हाल रहता है सैकड़ों अनरीड मैसेज! अगर हर मैसेज पढ़ने बैठ जाएं, तो घंटों बर्बाद हो सकते हैं। लेकिन अब इस झंझट से छुटकारा मिलने वाला है।

WhatsApp का नया स्मार्ट फीचर आपकी इस बड़ी समस्या का हल लेकर आया है। अब आप "Meta AI" की मदद से पूरे चैट को पढ़ने के बजाय उसका छोटा सा सार देख सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि जरूरी जानकारी भी तुरंत मिल जाएगी।

कैसे बनाएं मैसेज की समरी?

इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और कोई भी ग्रुप या पर्सनल चैट खोलें। इसके बाद आपको अनरीड मैसेज का आइकन दिखाई देगा, उस पर टैप करें। अगर स्क्रीन पर प्रॉम्प्ट आता है, तो "मैसेज समरी" फीचर को इनेबल कर लें। इसके बाद बिना सारे मैसेज पढ़े ही आपको पूरी बातचीत का सार दिख जाएगा। अगर किसी खास मैसेज की डिटेल जाननी हो, तो उस पर टैप करके उसे पूरा पढ़ सकते हैं।

किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?

यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगा, जो कई एक्टिव ग्रुप्स में जुड़े रहते हैं।

  • ऑफिस और वर्क ग्रुप्स
  • फैमिली चैट
  • स्कूल-कॉलेज ग्रुप्स
  • इवेंट या फंक्शन प्लानिंग ग्रुप्स

जहां लगातार मैसेज आते रहते हैं, वहां यह फीचर आपको समय बचाने में बड़ी मदद करेगा।

इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

फिलहाल यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, क्योंकि इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। अगर आपके WhatsApp में यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इसके लिए ऐप को हमेशा अपडेट रखें, ताकि लेटेस्ट फीचर्स आपको मिलते रहें। ध्यान रखें कि यह एक ऑप्शनल फीचर है, यानी इसे यूज करने के लिए आपको खुद इनेबल करना होगा। इसके बाद आप चाहें तो पूरी चैट पढ़ सकते हैं या सिर्फ समरी देखकर काम चला सकते हैं।

ध्यान दें

अब WhatsApp यूज करना पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान हो गया है। "मैसेज समरी" फीचर खासकर उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो समय की कमी से जूझते हैं। तो अगली बार जब WhatsApp पर मैसेज की बाढ़ दिखे, घबराइए नहीं बस एक क्लिक में पूरी जानकारी पाएं!

Navbharat Live
navbharatlive.com