-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Gadgets Lover Give This Wonderful Gift To Father On This Fathers Day He Will Be Happy
Gadgets Lover पापा को इस फादर्स डे पर दें यह शानदार गिफ्ट, उनका मन हो जाएगा खुश
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: जितनी एक बच्चे के ज़िंदगी में मां की एहमियत होती है, उतना ही पिता का साया होना भी ज़रूरी है। वैसे तो मदर्स डे (Mothers Day) की धूम दुनियाभर में देखी जाती है। वहीं फादर्स डे (Father’s Day 2022) पर भी लोगों के मन उत्साह देखा जाता है। खासकर बच्चों में उत्साह की कोई कमी नहीं होती है, क्योंकि इस दिन वह अपने पिता को कई तरह के शानदार तोहफे (Father’s Day Gifts) देकर उनका दिन खास बनाते हैं। इस साल फादर्स डे 19 जून को है।
बच्चों की ज़िंदगी में पिता एक ऐसा शख्स होता है, जो अपने बच्चों के सारे गम खुद पर लेकर उनकी सारी ख्वाहिशों को पूरा करता है। इसलिए फादर्स डे के दिन बच्चे अपने पापा के साथ टाइम स्पेंड (Time Spend) करना पसंद करते हैं। साथ ही अपने पिता के लिए कई सरप्राइज (Surprise) भी प्लान करते हैं। अगर आपके पापा गैजेट्स लवर हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में बताएंगे, जो उनके लिए काफी फायदेमंद भी होगा और उनके काम भी आएगा। जिसे देखकर आपके पापा खुश भी हो जाएंगे। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि कुछ शानदार गैजेट्स के बारे में…
सम्बंधित ख़बरें
Smartphone
आज के समय में भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो स्मार्टफोन यूज़ नहीं करते हैं। अगर आपके पापा भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो इस बार कुछ अलग गिफ्ट देने के लिए उन्हें स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। या फिर उनका स्मार्टफोन फुट गया हो या ख़राब हो गया हो तो भी इस आप उन्हें नया स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। टेक मार्केट में इस समय कई तरह के शानदार स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो आपके बजट में भी हैं। तो आप अपने पापा के लिए कोई भी स्मार्टफोन ले सकते हैं और उन्हें फादर्स डे पर गिफ्ट कर सकते हैं।
Earphones
आगरा आपके पापा गाना सुनने के शौकीन हैं तो आप उन्हें इयरफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस समय कई तरह के इयरफोन आते हैं, जैसे नेकबैंड, वायरलेस, ब्लूटूथ और भी बहुत कुछ। ऐसे में अगर आपके पापा के पास इयरफोन नहीं है तो आप उन्हें यह भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।
Fitness Band
फादर्स डे पर आप अपने पापा को फिटनेस बैंड दे सकते हैं। अगर आपके पापा जिम और फिटनेस फ्रीक हैं, तो यह गिफ्ट उनके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसकी मदद से वह अपने हेल्थ पर भरपूर ध्यान दे सकते हैं।
Smart Watch
स्मार्टवॉच भी फादर्स डे पर पापा को गिफ्ट देने के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आज के समय में बहुत से ऐसे स्मार्टवॉच भी मार्केट में मौजूद हैं, जो आपकी हेल्थ का भरपूर ख्याल रखते हैं। ऐसे में अगर आप अपने फादर के हेल्थ का ख्याल रखने के साथ उन्हें एक बेहतरीन गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं।
Gaming Headset
अगर आपके पापा को गेम खेलना पसंद है तो आप इस फादर्स डे पर पापा को गेमिंग हेडसेट गिफ्ट कर सकते हैं, जो उनके गेमिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाएगा। यह गिफ्ट देख आपके पापा भी बहुत खुश हो जाएंगे।
Gadgets lover give this wonderful gift to father on this fathers day he will be happy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में विकास के दावों की खुली पोल: 108 मिमी बारिश ने उजागर की बुनियादी ढांचे की नाकामी
Jul 30, 2026 | 07:10 AMनाबालिग द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गो से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस और विभाग ने शुरू की मामले की जाँच
Jul 30, 2026 | 07:09 AMउपचुनाव का महासंग्राम: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर आज मतदान, जानिए हर सीट का समीकरण
Jul 30, 2026 | 07:09 AMWeather Alert: इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में बिगड़ सकता है मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी
Jul 30, 2026 | 07:06 AMSonu Nigam Birthday: रिजेक्शन, आंसू और संघर्ष, फिर ‘कल हो ना हो’ की आवाज बनकर छा गए सोनू निगम
Jul 30, 2026 | 07:05 AMUS Airstrikes: जॉर्डन बेस पर हमले के बाद भड़के ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने फिर से शुरू की एयरस्ट्राइक
Jul 30, 2026 | 07:01 AMSawan Somwar 2026: पहले सावन सोमवार से पहले जरूर कर लें ये 5 तैयारियां, पूरे महीने बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा
Jul 30, 2026 | 06:54 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














