Refrigerator Tips: फ्रिज में ज्यादा बर्फ जमने के कारण, बर्फ जल्दी जम जाती है या जमा हुई बर्फ कैसे निकाले

फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जमने का कारण उसमें ज्यादा नमी भी हो सकती है। ऐसे में नमी फ्रिज में न जाए इसके लिए दिन में कम से कम फ्रिज को ओपन करना चाहिए। जब भी आप फ्रिज को खोलते हैं तो उसमें गर्म हवा अंदर जाती है।
फ्रिज में ज्यादा बर्फ जमने के कारण, बर्फ जल्दी जम जाए तो या जमा हुआ बर्फ कैसे निकाले
फ्रिज में ज्यादा बर्फ जमने के कारण, बर्फ जल्दी जम जाए तो या जमा हुआ बर्फ कैसे निकाले
Published on
Updated on

How to Defrosting Fridge: किसी भी मौसम में फ्रिज का इस्तेमाल जरूर होता है। इसके बिना खाने का सामान खराब हो जाता है। सर्दी हो या गर्मी ज्यादातर लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें पानी को ठंडा करने और बर्फ जमाने के लिए रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार आपने देखा और सुना होगा कि फ्रिज में बर्फ जम गई है। यह बर्फ इतनी जम जाती है कि रेफ्रिजरेटर का गेट भी नहीं खुल पाता है। ऐसे में कई तरह की दिक्कत होने लगती है। खासकर गर्मियों में बर्फ रखने की भी जगह नहीं रहती है। ऐसे में आप कुछ आसान टिप्स की मदद से फ्रिज में जमी बर्फ को आसानी से साफ कर सकते हैं।

अगर आपके फ्रिज में भी बर्फ का पहाड़ जमता है तो ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे की फ्रिज में किस वजह से बर्फ जमती है और इससे बचने के लिए क्या तरीके अपनाए जा सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से आपको फ्रिज में बर्फ जमने की समस्या नहीं होगी।

बार-बार फ्रिज खोलने की गलती न करें

फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जमने का कारण उसमें ज्यादा नमी भी हो सकती है। ऐसे में नमी फ्रिज में न जाए इसके लिए दिन में कम से कम फ्रिज को ओपन करना चाहिए। जब भी आप फ्रिज को खोलते हैं तो उसमें गर्म हवा अंदर जाती है जो अंदर की ठंडी हवा के साथ मिलकर नमी पैदा करती है। यह नमी बाद में बर्फ बनकर जम जाती है।

फ्रीजर को समय-समय पर साफ करें

अक्सर लोग फ्रिज को साफ करना भूल जाते हैं जिसकी वजह से उसे डिफ्रॉस्ट करना पड़ता है। फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट करने का सबसे आसान तरीका यह है कि इसमें पहले सभी खाद्य पदार्थों को हटा दें। इसके बाद इसे आइस बॉक्स में रख दें। अब अपने फ्रीजर को एक घंटे के लिए बंद कर दें। जिससे पूरी तरह से डिफ्रॉस्ट हो जाए। इसके बाद फ्रीजर को अच्छे से साफ कर लें। टेक जगत की अन्य खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

फ्रीजर का तापमान सही रखें

अगर आपके फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जम रही है तो ऐसे में तापमान सही सेट करें। अगर आपके फ्रिज का तापमान ऊपर से सेट होता है तो उसे कम पर या मौसम के हिसाब से कर दें। इससे बर्फ उतनी ही जमेगी जितनी जरूरत है।

डिफ्रॉस्ट ड्रेन को साफ करना न भूलें

फ्रीजर के पीछे एक पाइप के जरिए सारा पानी बाहर निकलता है। ऐसे में अगर नली बंद हो जाए तो फ्रीजर में बर्फ जम सकती है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से साफ करते रहना चाहिए। गंदगी को बाहर निकाल दें।

Navbharat Live
navbharatlive.com