-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Elon Musk Starlink Mission 26 More Satellites Launched To Boost Global Internet Services
Elon Musk की SpaceX ने रचा नया इतिहास, एक साथ लॉन्च किए 26 Starlink सैटेलाइट; भारत में सेवा शुरू करने को मिला लाइसेंस
- Written By: सिमरन सिंह
Elon Musk की स्पेस एजेंसी SpaceX ने इतिहास रच दिया है। कंपनी ने Starlink प्रोजेक्ट के तहत एक साथ 26 नए सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक स्पेस में लॉन्च किया है।

Elon Musk की कंपनी का बड़ा मुकाम। (सौ. Design)
दुनिया के सबसे बड़े इनोवेटर माने जाने वाले Elon Musk की स्पेस एजेंसी SpaceX ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कंपनी ने Starlink प्रोजेक्ट के तहत एक साथ 26 नए सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक स्पेस में लॉन्च किया है। इस उपलब्धि के साथ ही Starlink नेटवर्क में एक्टिव सैटेलाइट्स की संख्या 7600 के पार पहुंच चुकी है।
कहां से हुआ लॉन्च?
यह सफल लॉन्च शुक्रवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित वैंडनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से किया गया। यह मिशन SpaceX के उस विजन का हिस्सा है, जिसके जरिए एलन मस्क दुनिया के हर कोने तक हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाना चाहते हैं — खासकर उन इलाकों में, जहां अब तक इंटरनेट पहुंचना संभव नहीं हो पाया है।
Starlink ने पूरे किए 100 से ज्यादा लॉन्च
अब तक SpaceX 100 से ज्यादा Starlink मिशन लॉन्च कर चुका है। कंपनी का उद्देश्य है दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज़ी से फैलने वाला सैटेलाइट ब्रॉडबैंड नेटवर्क खड़ा करना। Starlink के सैटेलाइट लो-अर्थ ऑर्बिट में तैनात किए जाते हैं, जिससे डेटा ट्रांसफर में न्यूनतम लेटेंसी होती है और दूरदराज के इलाकों तक भी इंटरनेट आसानी से पहुंचता है। “Starlink पूरी दुनिया को एक ग्लोबल इंटरनेट गांव में बदल देगा, जहां केवल कनेक्टिविटी मायने रखेगी,” – Elon Musk
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला भूकंप में 235 लोगों की मौत, 70 हजार परिवार हुए बेघर
Elon Musk Net Worth: एलन मस्क को खरबपति बनने के तुरंत बाद लगा 53,298 करोड़ का बड़ा झटका
सिर्फ दो दिन कॉलेज जाने वाले एलन मस्क ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर; रातों-रात बढ़ा नेटवर्थ!
Ax-04 मिशन को मिली नई उड़ान: 19 जून को अंतरिक्ष में उड़ेगा भारत का पहला गगनयात्री
भारत में Starlink की एंट्री को मिली हरी झंडी
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने Starlink को GMPCS (Global Mobile Personal Communication by Satellite) लाइसेंस जारी कर दिया है। इस मंजूरी के बाद अब Starlink भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू कर सकेगी।
Starlink भारत में GMPCS लाइसेंस हासिल करने वाली तीसरी कंपनी बनी है। इससे पहले OneWeb (भारती एयरटेल-यूटेलसैट) और रिलायंस जियो को यह लाइसेंस मिल चुका है। वर्ष 2021 में Starlink ने भारतीय बाजार में प्रवेश की कोशिश की थी, लेकिन नियामकीय अड़चनों के चलते कंपनी को अपने प्री-ऑर्डर कस्टमर्स को पैसे लौटाने पड़े थे। अब कंपनी सरकारी मंजूरी के साथ वापसी कर रही है और भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने की तैयारी में है।
Elon musk starlink mission 26 more satellites launched to boost global internet services
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














