ECINET प्लेटफॉर्म लॉन्च के लिए तैयार, एक ही जगह मिलेगी चुनाव से जुड़ी 40 सेवाएं

मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों के माध्यम से एक्सेस किया जा सकेगा। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों — मतदाता, पोल अधिकारी और राजनीतिक दलों — को एक ही मंच पर समेकित सेवाएं प्रदान करना है।
ECINET
ECINET ऐप होगा अपके काम का। (सौ. X)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत टेक डेस्क: चुनाव आयोग जल्द ही एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ECINET लॉन्च करने जा रहा है, जिसे मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों के माध्यम से एक्सेस किया जा सकेगा। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों — मतदाता, पोल अधिकारी और राजनीतिक दलों — को एक ही मंच पर समेकित सेवाएं प्रदान करना है।

सिर्फ एक लॉगिन से मिलेंगी 40 सेवाएं

ECINET प्लेटफॉर्म के ज़रिए 40 अलग-अलग सेवाओं को एक ही जगह से एक्सेस किया जा सकेगा। इनमें Voter Helpline, Voter Turnout, CVIGIL, Suvidha 2.0, ESMS, Saksham और KYC App जैसी सेवाएं शामिल हैं, जिनके अब तक कुल 5.5 करोड़ से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं। इससे पहले, यूजर्स को हर सेवा के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने पड़ते थे, लेकिन अब एक सिंगल लॉगिन से सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने की थी घोषणा

इस प्लेटफॉर्म की घोषणा हाल ही में एक कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा की गई थी। उन्होंने बताया कि ECINET से न केवल सेवाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में दक्षता भी बढ़ेगी।

10 करोड़ मतदाताओं को मिलेगा सीधा लाभ

इस प्लेटफॉर्म से देश के लगभग 100 करोड़ मतदाताओं को लाभ होगा। साथ ही, 10.5 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO), 15 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA), 45 लाख पोलिंग स्टाफ, 15,597 सहायक निर्वाचक नामांकन अधिकारी (AEROs), 4,123 निर्वाचक नामांकन अधिकारी (EROs) और 767 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs) को भी चुनाव से जुड़ी जानकारियां तुरंत और सटीक मिल सकेंगी। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

सटीक जानकारी का भरोसा देगा डेटा सिस्टम

ECINET के ज़रिए उपलब्ध सभी जानकारी चुनाव आयोग के अधिकृत अधिकारियों द्वारा प्रदान की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस डेटा को केवल अधिकृत कर्मी ही अपलोड करेंगे, जिससे इसकी सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com