BGMI Lite India Launch: पुराने फोन वालों की बल्ले-बल्ले, Krafton ला रहा BGMI का Lite वर्जन, क्या कुछ होगा खास

BGMI Lite Launch: बैटल रॉयल गेम पसंद करने वाले भारतीय गेमर्स के लिए बड़ी जानकारी सामने आ गई है। Krafton India ने पुष्टि की है कि उनके फेमस BGMI का Lite वर्जन भारत में जल्द आने वाला है।
BGMI Lite India Launch Great news for users with older phones Krafton is bringing a Lite version
BGMI ने अपना Lite Vision लॉन्च कर दिया है।Source. BGMI
Updated on

BGMI Lite System Requirements: बैटल रॉयल गेम पसंद करने वाले भारतीय गेमर्स के लिए बड़ी जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि Krafton India ने पुष्टि की है कि उनके फेमस Battlegrounds Mobile India (BGMI) का Lite वर्जन भारत में जल्द आने वाला है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह गेम खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा जिनके पास बजट या पुराने स्मार्टफोन हैं और जिनमें सामान्य BGMI आसानी से नहीं चलता। लेकिन कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और गेम के फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

BGMI Lite की लॉन्च डेट कब आएगी?

Krafton को लेकर बताए तो अभी के लिए सिर्फ इतना बताया है कि BGMI Lite जल्द भारत में आएगा। बता दें कि कंपनी ने अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गेम 2026 के अंत तक भारत में दस्तक दे सकता है लेकिन इसे लेकर आधिकारिक तारीख का इंतजार करना होगा। वहीं डाउनलोड साइज, सपोर्टेड डिवाइस, ग्राफिक्स सेटिंग्स, गेम मोड और न्यूनतम RAM जैसी अहम जानकारियां भी फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

कम RAM वाले फोन के लिए क्यों खास होगा Lite वर्जन?

BGMI का मौजूदा वर्जन बेहतर हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन पर ज्यादा आसानी से चलता है। वहीं पुराने या एंट्री-लेवल फोन में गेम खेलते समय लैग, फ्रेम ड्रॉप और स्टोरेज की समस्या सामने आ सकती है। ऐसे में BGMI Lite का मकसद गेमिंग एक्सपीरियंस को कम शक्तिशाली डिवाइस तक पहुंचाना हो सकता है। यही वजह है कि लंबे समय से सीमित RAM और स्टोरेज वाले फोन इस्तेमाल करने वाले गेमर्स Lite वर्जन की मांग करते रहे हैं।

BGMI Lite India Launch Great news for users with older phones Krafton is bringing a Lite version
AI बॉस ने इंसान को नौकरी से निकाला, सैन फ्रांसिस्को के स्टोर में हुआ हैरान करने वाला फैसला

PUBG Mobile Lite से मिल सकता है बड़ा संकेत

BGMI Lite के संभावित फीचर्स को समझने के लिए Krafton के पुराने PUBG Mobile Lite से अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं जुलाई 2019 में लॉन्च हुआ यह गेम कम क्षमता वाले Android स्मार्टफोन के लिए डिजाइन किया गया था। इसके साथ ही PUBG Mobile Lite करीब 400MB का था और 2GB से कम RAM वाले फोन पर चलने के लिए बनाया गया था। इसमें छोटे मैप और 60 खिलाड़ियों के साथ मैच होते थे जबकि सामान्य PUBG Mobile में 100 खिलाड़ी शामिल होते थे। इसके मैच भी करीब 10 मिनट के होते थे। लेकिन Krafton ने अभी पुष्टि नहीं की है कि BGMI Lite में भी यही तकनीक, प्लेयर लिमिट या मैप इस्तेमाल होगा।

System Requirements अभी राज

अभी के लिए BGMI Lite की आधिकारिक सिस्टम रिक्वायरमेंट सामने नहीं आई है। तुलना के लिए सामान्य BGMI को कम से कम 2GB RAM की जरूरत होती है जबकि बेहतर गेमप्ले के लिए 4GB या 6GB RAM वाला फोन ज्यादा उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि Lite वर्जन का डाउनलोड साइज और हार्डवेयर जरूरतें कम होंगी। लेकिन मैप, प्लेयर काउंट, ग्राफिक्स, गेम मोड और डिवाइस कम्पैटिबिलिटी को लेकर अभी किसी भी दावे को आधिकारिक नहीं माना जा सकता। कुल मिलाकर BGMI Lite उन गेमर्स के लिए गेमिंग का नया रास्ता खोल सकता है जो कम बजट वाले स्मार्टफोन के कारण मौजूदा BGMI का पूरा मजा नहीं ले पाते। अब नजर Krafton की अगली घोषणा पर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com