

नवभारत टेक डेस्क: साइबर अपराधी नई-नई तरकीबों से लोगों को ठगने की फिराक में रहते हैं। कभी सस्ते लोन के नाम पर तो कभी KYC अपडेट के बहाने फर्जी मैसेज भेजकर लोगों की व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश की जाती है। अब एक नया फर्जी मैसेज सामने आया है, जिसमें डिलीवरी एड्रेस अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। इस मैसेज में एक लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करने से भारी नुकसान हो सकता है। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने इस फर्जी मैसेज को लेकर चेतावनी जारी की है।
सरकार ने अपील की है कि लोग ऐसे फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें और ट्रैकिंग डिटेल्स के लिए हमेशा भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं।
ध्यान रखें, सतर्कता ही सुरक्षा है! ऐसे किसी भी फर्जी मैसेज का शिकार न बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।