- Hindi News »
- Technology »
- Bajaj Auto Non Executive Director Madhur Bajaj Passes Away Industry Mourns
बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर
स्वास्थ्य कारणों के चलते जनवरी 2024 में मधुर बजाज ने बजाज ऑटो के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि वे अभी भी बजाज फिनसर्व लिमिटेड, बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और बजाज समूह की कई अन्य कंपनियों में है।
- Written By: सिमरन सिंह

Madhur Bajaj का निधन हो गया है। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उन्हें कुछ दिन पहले दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उनका निधन हुआ।
IIMUN ने जताया गहरा शोक
इंडिया इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस (IIMUN) ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा— “हम अपने प्रिय सलाहकार – श्री मधुर बजाज के निधन से बहुत दुखी हैं – एक ऐसे व्यक्ति जिनकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और शांत नेतृत्व ने उन सभी पर एक अमिट छाप छोड़ी जो उन्हें जानते थे। 2017 से हमारे सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में, उन्होंने उद्देश्य और अखंडता के साथ युवा नेताओं को मार्गदर्शन दिया।”
जनवरी 2024 में दिया था उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा
स्वास्थ्य कारणों के चलते जनवरी 2024 में मधुर बजाज ने बजाज ऑटो के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि वे अभी भी बजाज फिनसर्व लिमिटेड, बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और बजाज समूह की कई अन्य कंपनियों में निदेशक पद पर कार्यरत थे।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ रहा भारी, मिडिल क्लास के लिए सस्ता ऑप्शन EV, CNG और Hybrid कारों की बढ़ी डिमांड
ट्रंप की एक चेतावनी और धड़ाम हुआ Share Market, ग्रीन आपेनिंग के बाद सेंसेक्स-निफ्टी हुए लाल
Share Market Outlook: लाल निशान में डूबेगा सेंसेक्स…या लौटेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
Fortuner का खेल खत्म? MG की नई 7-सीटर SUV होगी लॉन्च, कीमत कर देगी हैरान
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
शिक्षा और उपलब्धियां
मधुर बजाज का जन्म 19 अगस्त 1952 को हुआ था। उन्होंने देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, फिर सिडेनहैम कॉलेज, मुंबई से 1973 में बी.कॉम किया। 1979 में उन्होंने IMD, लॉजेन (स्विट्ज़रलैंड) से एमबीए की डिग्री हासिल की। उन्हें इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा ‘विकास रतन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साथ ही वे SIAM, MCCIA के पूर्व अध्यक्ष और CII की राष्ट्रीय परिषद के सक्रिय सदस्य भी रहे।
Bajaj auto non executive director madhur bajaj passes away industry mourns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हमें अपनी योजनाओं को…, RCB से हार के बाद फूटा CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का गुस्सा
Apr 06, 2026 | 02:40 PMकनेक्टिविटी से लेकर सुरक्षा तक मजबूत हुआ Konkan Railway, 27.59 करोड़ का राजस्व
Apr 06, 2026 | 02:36 PMनागपुर में 36 घंटे का ‘वॉटर शटडाउन’, 7 और 8 अप्रैल को इन 9 ज़ोन में नहीं आएगा पानी, देखें पूरी लिस्ट
Apr 06, 2026 | 02:35 PMBaramati: बारामती से आकाश मोरे का नामांकन वापस ले लेगी कांग्रेस, बीजेपी के सामने राखी बड़ी शर्त
Apr 06, 2026 | 02:34 PMसोमवार को भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी!
Apr 06, 2026 | 02:33 PMजालना : दानवे-खोतकर की सियासी दूरियां खत्म, 15 करोड़ की सड़क के उद्घाटन पर दिया एकजुटता का संदेश
Apr 06, 2026 | 02:30 PM‘अजित पवार प्लेन हादसे के एक दिन पहले…’, रोहित पवार का अशोक खरात को लेकर चौंकाने वाले खुलासा
Apr 06, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














