-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Avoid These Mistakes While Cleaning The Tv Screen Otherwise It Can Cause Big Damage
टीवी स्क्रीन की सफाई में इन गलतियों से बचें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
- Written By: सिमरन सिंह
कई बार लोग अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे स्क्रीन खराब हो सकती है। आइए जानते हैं तीन बड़ी गलतियां, जिनसे बचकर आप अपनी टीवी स्क्रीन को सुरक्षित रख सकते हैं।

Tv को साफ करने के समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: टीवी की स्क्रीन पर धूल-मिट्टी जमना एक आम समस्या है, लेकिन इसे साफ करते समय थोड़ी सी लापरवाही आपकी स्क्रीन को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। चूंकि स्क्रीन बेहद नाजुक होती है, इसलिए इसकी सफाई में खास ध्यान देने की जरूरत होती है। कई बार लोग अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे स्क्रीन खराब हो सकती है। आइए जानते हैं तीन बड़ी गलतियां, जिनसे बचकर आप अपनी टीवी स्क्रीन को सुरक्षित रख सकते हैं।
1. गलत कपड़े का इस्तेमाल करना
अक्सर लोग टॉवल, रफ कपड़ा या कोई भी सामान्य कपड़ा लेकर टीवी स्क्रीन साफ करने लगते हैं, लेकिन यह स्क्रीन पर स्क्रैच डाल सकता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपकी स्क्रीन को नुकसान हो सकता है।
क्या करें?
टीवी स्क्रीन साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करें। यह मुलायम होता है और स्क्रीन को बिना खरोंच के साफ करता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
भारत पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरा, 6 महीने में 77 Ransomware Attack, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा निशाना बना देश
Facebook पर मिलेगा फ्री Blue Tick, Meta ला रहा Human Verified बैज, AI और फेक प्रोफाइल पर लगेगी लगाम
ChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी
2. जरूरत से ज्यादा दबाव डालकर साफ करना
कुछ लोग स्क्रीन साफ करने के लिए अधिक दबाव डालते हैं या स्क्रीन को रगड़ते हैं, जिससे स्क्रीन को नुकसान हो सकता है।
क्या करें?
स्क्रीन को हल्के हाथों से ही साफ करें। ज्यादा प्रेशर लगाने से पिक्सल डैमेज हो सकते हैं और स्क्रीन पर स्थायी दाग पड़ सकते हैं।
3. क्लीनिंग सॉल्यूशन का गलत इस्तेमाल
कई लोग टीवी स्क्रीन पर सीधे क्लीनिंग सॉल्यूशन स्प्रे कर देते हैं, जिससे स्क्रीन पर ब्लैक स्पॉट आ सकते हैं और स्क्रीन खराब हो सकती है।
क्या करें?
क्लीनिंग सॉल्यूशन को पहले माइक्रोफाइबर क्लॉथ पर लगाएं और फिर स्क्रीन साफ करें। सीधे स्क्रीन पर सॉल्यूशन लगाने से नमी अंदर जा सकती है और स्क्रीन खराब हो सकती है।
सीलन भी कर सकती है टीवी स्क्रीन को खराब
अगर आपके घर में नमी या सीलन रहती है, तो इससे भी टीवी स्क्रीन को नुकसान पहुंच सकता है। सीलन के कारण स्क्रीन पर फंगस आ सकती है या फिर नमी अंदर जाकर पिक्सल को खराब कर सकती है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्या करें?
टीवी को ऐसी जगह पर लगाएं, जहां सीलन न हो और कमरे में वेंटिलेशन सही हो। जरूरत पड़ने पर डिह्यूमिडिफायर का उपयोग करें।
ध्यान देने वाली बात
टीवी की स्क्रीन नाजुक होती है, इसलिए इसे साफ करने के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। गलत कपड़े, ज्यादा दबाव और सीधे सॉल्यूशन लगाने जैसी गलतियों से बचें और सही तरीके अपनाएं, ताकि आपकी टीवी स्क्रीन लंबे समय तक साफ और सुरक्षित बनी रहे।
Avoid these mistakes while cleaning the tv screen otherwise it can cause big damage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Jul 26, 2026 | 11:51 AMMann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
Jul 26, 2026 | 11:48 AMबिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’
Jul 26, 2026 | 11:47 AMसुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
Jul 26, 2026 | 11:47 AMगडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
Jul 26, 2026 | 11:43 AMआगरा में सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- मुगल म्यूजियम नहीं, छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनेगा संग्रहालय
Jul 26, 2026 | 11:41 AMBMC का बड़ा फैसला: जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का होगा तेजी से निपटारा, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
Jul 26, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM














