आपके अकेलेपन को दूर करने के लिए आ गया है आपका साथी, आखिर इस एआई गैजेट में क्या है ऐसा खास?

आपके मानसिक तनाव को दूर करने के लिए मार्केट में एक ऐसा डिवाइस उपलब्ध है, जो आपको एक दोस्त की तरह ही इमोशनल सपोर्ट कर सकता है। इस डिवाइस को Friend नाम दिया गया है।
artificial intelligence device friend launched
एआई डिवाइस फ्रेंड ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Updated on

नई दिल्ली : आज की इस दौड़ती भागती जिंदगी में आपके किसी भी दोस्त के पास इतना समय नहीं है कि वो आपके साथ फुर्सत भरे दो सुकुन के पल बिता सके। इसी अकेलेपन के कारण कई लोग डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या में फंस जाते है। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए मार्केट में एक ऐसा डिवाइस उपलब्ध है, जो आपसे एक दोस्त की तरह बात कर सकता है। आज हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे है, जिसका सिर्फ नाम ही Friend नहीं है बल्कि इस डिवाइस का काम भी दोस्तों जैसा ही है।

आपको बता दें कि मार्केट में एक ऐसा एआई नेकलैस उपलब्ध है, जो सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं है। इस नेकलैस में एआई फीचर्स शामिल होने के कारण ये आपका बहुत अच्छा दोस्त भी बन सकता है। इस नेकलैस को Friend नाम दिया गया है।

Friend नाम का ये डिवाइस एक ऐसी स्मार्ट एसेसरीज है, जो हमेशा आपके साथ रहेगा। ये आपको किसी भी मुश्किल परिस्थिति में भी मेंटल पिस प्रदान कर सकता है। अगर इस डिवाइस की बात की जाए तो इसकी डिजाइन काफी स्लीक है। ये डिवाइस आपको मॉर्डन लुक तो देता ही है और ये डिवाइस एक इंटेलीजेंट प्रोडक्ट भी है। इस डिवाइस की कीमत 99 अमेरिकी डॉलर रखी गई है।

दोस्त की तरह इमोशनल सपोर्ट

इस डिवाइस को लेकर ये दावा किया जाता है कि ये आपको एक दोस्त की तरह ही इमोशनल सपोर्ट देता है। हालांकि ये डिवाइस असल जिंदगी में ऐसा करता है या नहीं ये तो इसका इस्तेमाल करने के बाद ही पता चलता है।

आसानी से कपड़ो पर भी लगाया जा सकता है

इस डिवाइस इतना छोटा और कॉम्पैक्ट है कि आप इसे आसानी से अपने कपड़ों से भी अटैच कर सकते है। ये डिवाइस आपको राउंड शेप में मिल जाता है। इस डिवाइस को आप अपने गले में नेकलेस की तरह पहन सकते है और साथ ही आप इसे अपनी शर्ट या टी शर्ट से भी अटैच कर सकते है। अगर आप चाहे तो आप इसे अपने शर्ट या टी शर्ट के पॉकेट के आसपास भी लगा सकते है।

Humane.ai से काफी अलग

Friend AI पहले से ही बाजार में मौजूद एआई डिवाइसेज से काफी अलग है। आपको बता दें कि इस डिवाइस से पहले ही humane ने AI Pin और Rabbit ai के मार्केट में पेश किया है। Humane के AI Pin में एक छोटा सा प्रोजेक्टर लगा हुआ है, जो मैसेज के साथ ही अन्य जरूरी डिटेल्स को भी प्रदान करता है। इसे उपयोग करने के लिए आपको कुछ ऐप्स का उपयोग करना होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com