-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Announcement Of The Launch Of Oneplus 9rt Will Launch In India On 14 January Oneplus Buds Z2 Also Will Launch
OnePlus 9RT की लॉन्चिंग का हुआ ऐलान, इस दिन देगा भारत में दस्तक, जानें और कौन सा डिवाइस होगा लॉन्च
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
नई दिल्ली: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस (OnePlus) जल्द अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस 9 आरटी (OnePlus 9RT) लॉन्च कर सकता है। जिसकी लॉन्चिंग की घोषणा भी हो चुकी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए ऑफिशियल वीडियो जारी किया है, जिसमें OnePlus 9RT की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। इस स्मार्टफोन को 14 जनवरी 2022 को भारत (India) में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी OnePlus Buds Z2 TWS इयरफोन को भी लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने नोटिफाई पेज लाइव कर दिया है।
लॉन्चिंग हुई कंफर्म
ज्ञात हो कि, चीन में OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 को पहले ही लाइव कर दिया गया है। कंपनी चीन में इन दोनों डिवाइस को वर्चुअल इवेंट में लॉन्च करेगी। यह इवेंट 14 जनवरी की शाम 5 बजे होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए लोगों को वनप्लस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाना होगा। यह स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स से लैस होगा। जो एंड्राइड बेस्ड ColorOS पर काम करेगा। वहीं OnePlus Buds Z2 इयरबड्स 38 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस इयरबड्स में एक्टिव न्वॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
OnePlus N6 होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन? भारत में लॉन्च के लिए तैयार, Amazon पर हुआ लिस्ट
9000mAh बैटरी और 165FPS गेमिंग वाला OnePlus Nord 6, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
OnePlus 15T में मिलेगी पावरफुल बैटरी और जबरदस्त गेमिंग, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
60,000 में कौन सा फ्लैगशिप सही सौदा? Motorola Signature Vs OnePlus 15 की पूरी सच्चाई
OnePlus 9RT Specifications
OnePlus 9RT स्मार्टफोन में 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में Samsung E4 एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। जिसका रिफ्रेस्ड रेट 120Hz होगा। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 888 SoC चिपसेट दिया जाएगा, साथ ही यह फोन एंड्राइड 11 बेस्ड ColorOS पर काम करेगा। फोन 12GB LPDDR5 रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा।
OnePlus 9RT Camera And Battery
OnePlus 9RT स्मार्टफोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX 766 का होगा। वहीं 16MP सेकेंडरी कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस दिया जाएगा। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 16MP लेंस दिया गया है। यह फोन ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ आएगा। साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 65W Warp चार्ज सपोर्ट के साथ आएगी।
OnePlus Buds Z2 Features
OnePlus Buds Z2 इयरफोन एक्टिव न्वॉइस कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 11mm डायनेमिक ड्राइवर दिया जाएगा। साथ ही इसमें ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी मिलेगी। OnePlus Buds Z2 सिंगल चार्ज में 38 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करने में सक्षम है। यह फ्लैश फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। यह 10 मिनट चार्ज में 5 घंटे का म्यूजिक टाइम देता है। इयरबड्स टच कंट्रोल और ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Announcement of the launch of oneplus 9rt will launch in india on 14 january oneplus buds z2 also will launch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
Jul 12, 2026 | 06:05 AMसिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Jul 12, 2026 | 06:00 AMMeta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














