Anand Mahindra ने दी AI युग में असली पलों को संजोने की नसीहत, X पर पोस्ट किया आज का सच

Artificial Intelligence In Life: आनंद महिंद्रा ने AI की बढ़ती तकनीक को लेकर चिंता दिखाई है और X पर अपने कॉलेज की बात को शेयर करते हुए आज के समय की सच्चाई को बताया है।
Anand Mahindra ने दी AI युग में असली पलों को संजोने की नसीहत, X पर पोस्ट किया आज का सच
Anand Mahindra का AI पर बड़ा सवाल। (सौ. X)
Published on: 
Updated on: 

Anand Mahindra About AI: आनंद गोपाल महिंद्रा, भारत के प्रख्यात अरबपति उद्योगपति और मुंबई स्थित महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं। महिंद्रा ग्रुप का कारोबार एयरोस्पेस, एग्रीबिज़नेस, आफ्टरमार्केट, ऑटोमोटिव, कंपोनेंट्स, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, डिफेंस, एनर्जी, फार्म इक्विपमेंट, फाइनेंस और इंश्योरेंस, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट, आईटी, लीजर और हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट और रिटेल जैसे कई क्षेत्रों में फैला है। आनंद महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के सह-संस्थापक जगदीश चंद्र महिंद्रा के पोते हैं।

सोशल मीडिया पर साझा किया खास संदेश

हाल ही में आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक विचारोत्तेजक पोस्ट साझा की।

AI के बढ़ते प्रभाव पर चेतावनी

आनंद महिंद्रा ने स्वीकार किया कि वह हमेशा नई तकनीक का स्वागत करते हैं और इसे खतरे के रूप में नहीं देखते। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए तस्वीरें बनाना बेहद आसान हो गया है, जिससे एक बड़ा खतरा पैदा हो सकता है, वास्तविक पलों को कैद करने की अहमियत भूल जाना।

फोटोग्राफी की पढ़ाई से मिली गहरी समझ

महिंद्रा ने बताया कि उन्होंने कॉलेज में फोटोग्राफी की पढ़ाई की थी, जिससे उन्हें यह एहसास हुआ कि तकनीक के बढ़ते दौर में हमें सिर्फ ‘मनगढ़ंत’ तस्वीरें बनाने के बजाय असली और भावनात्मक पलों को सहेजने पर ध्यान देना चाहिए।

"कैप्चर करें, सिर्फ मैन्युफैक्चर नहीं"

अपने संदेश के अंत में उन्होंने एक गहरी पंक्ति कही—"Capture moments, not just Manufacture them"—यानी असली पलों को कैद करना भी उतना ही ज़रूरी है, जितना तकनीक से नए दृश्य गढ़ना।

आनंद महिंद्रा का यह विचार ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में AI आधारित फोटो और वीडियो कंटेंट का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है। उनका संदेश हमें याद दिलाता है कि तकनीक का इस्तेमाल करते समय भावनाओं और वास्तविकता का महत्व कभी नहीं भूलना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो लोग जीवन की सच्चाई को भूल जाएगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com