भारत रत्न सम्मान के नाम पर ठगी! फर्जी वेबसाइट से रहें सतर्क

इन राष्ट्रीय सम्मानों को खरीद सकते हैं, बिना किसी प्रक्रिया के। हालांकि, सरकार ने इस फर्जीवाड़े को लेकर अलर्ट जारी किया है, लेकिन यह वेबसाइट अब भी सक्रिय है।
fake site
भारत सरकार ने इस Site को Fake बताया है। (सौ. X)
Published on
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: देश में ठगी के नए-नए तरीके हर दिन सामने आ रहे हैं। अब तक भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान केवल भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाते थे, लेकिन अब ठगों ने इसकी भी फर्जी वेबसाइट बना ली है। इस वेबसाइट के जरिए लोग इन राष्ट्रीय सम्मानों को खरीद सकते हैं, बिना किसी प्रक्रिया के। हालांकि, सरकार ने इस फर्जीवाड़े को लेकर अलर्ट जारी किया है, लेकिन यह वेबसाइट अब भी सक्रिय है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस वेबसाइट पर सबसे ऊपर लिखा हुआ है कि इसे भारत सरकार द्वारा प्रमाणित किया गया है, जिससे लोग आसानी से धोखे में आ सकते हैं।

PIB ने किया खुलासा

भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इस फर्जी वेबसाइट 'https://brs.inc' के खिलाफ चेतावनी जारी की है। यह वेबसाइट खुद को एक सरकारी मान्यता प्राप्त संगठन बताकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रही थी। PIB की फैक्ट चेक टीम ने स्पष्ट किया कि इस वेबसाइट का भारत सरकार से कोई संबंध नहीं है। यह वेबसाइट न केवल सरकारी संस्थान होने का दावा कर रही थी, बल्कि नामांकन के लिए शुल्क भी मांग रही थी, जो पूरी तरह अवैध है।

जनता से सतर्क रहने की अपील

PIB Fact Check टीम ने नागरिकों को ऐसे धोखाधड़ी वाले मामलों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार इन राष्ट्रीय सम्मानों के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेती।

यदि आप किसी भी संदिग्ध वेबसाइट या लिंक से जुड़े हैं, तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित सरकारी एजेंसियों को दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com