

AI Without Internet: अब तक सभी को यह लगता था की AI का इस्तेमाल तेज इंटरनेट के बिना नहीं हो सकता है। लेकिन अगर हम आपको कहे की बिना इंटरनेट के भी AI आपके सारे जवाब देगा तो कैसा होगा। जैसा की आपको पता है कि ChatGPT, Gemini और दूसरे AI टूल्स क्लाउड सर्वर पर चलते हैं, जिसमें आपका सवाल इंटरनेट के जरिए सर्वर तक पहुंचता है। लेकिन अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में कई बड़े बदलाव आ गए है।
बता दें कि Local AI का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। जिसके इस्तेमाल सीधा लैपटॉप या डेस्कटॉप से किया जाता हैं। जिसका सीधा मतलब है कि इंटरनेट बंद होने के बाद भी AI काम करेगा और डेटा भी सिस्टम से बाहर नहीं जाएगा।
Local AI या Local LLM के बारें में बताए तो यह AI मॉडल आपके खुद के कंप्यूटर में रन करता है। इस तकनीक में डेटा किसी बाहरी सर्वर पर नहीं भेजा जाता जैसे बाकी AI में भेजा जाता है। जिस वजह से इसे ज्यादा प्राइवेट और सुरक्षित बताया जा रहा है। इस तकनीक का फायदा खासकर उन लोगों को होगा जो रिसर्च डॉक्यूमेंट्स, ऑफिस फाइल्स या संवेदनशील डेटा के साथ काम करते हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि कई Local AI टूल्स बिना अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन फीस के लिए इस्तेमाल किए जा सकते है।
Ollama भी एक Local AI है जो सबसे आसान टूल्स में से एक है। इसका इस्तेमाल Windows, Mac और Linux तीनों प्लेटफॉर्म पर किया जा सकता है। वहीं इस AI का इंटरफेस काफी हद तक ChatGPT जैसा दिखने में है। इस टूल से यूजर सिर्फ एक कमांड देकर AI मॉडल डाउनलोड कर सकता है। जिस वजह से बिना ज्यादा तकनीकी जानकारी वाले लोग भी आसानी से इस AI का इस्तेमाल कर रहे है।
अगर आप AI को इस्तेमाल करते हुए उसे समझना चाहते है तो LM Studio आपके लिए बेहतर ऑप्सन रहेगा। इसको खासतौर पर डेवलपर्स और एडवांस्ड यूजर्स के लिए बनाया गया है। जिसकी मदद से आप मैनेजमेंट, रिस्पॉन्स स्पीड एनालिसिस, टोकन ट्रैकिंग और परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग जैसे काम कर सकते है।
Local AI के मॉडल्स काफी बड़े होते है जिस कारण से इन्हें हर सिस्टम पर चलाना आसान नहीं है। इसका इस्तेमाल करने के लिए कम से कम 8GB RAM जरूरी होता है लेकिन बेहतर और स्मूद अनुभव के लिए 16GB या उससे ज्यादा RAM वाले सिस्टम को रखने की सलाह दी जाती है। वहीं इसका इस्तेमाल करने के लिए SSD स्टोरेज और करीब 100GB खाली स्पेस भी होना चाहिए। वहीं जानकारी के अनुसार कुछ AI मॉडल्स का साइज 20GB तक भी होता है। जिसमें बड़े साइज का होने से यह मॉडल्स धीमे चल सकते हैं और शुरुआती सेटअप थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है। इन सबी चीजों के बाद भी एक्सपर्ट्स Local AI टेक्नोलॉजी को लोगों के काम के लिए ज्याद सुरक्षित और सही बता रहे है।