Air India ने बदली सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर, अहमदाबाद प्लेन हादसे पर जताया शोक

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के हादसे के बाद सोशल मीडिया अकाउंट्स X (पूर्व ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल की तस्वीरें बदलकर ब्लैक आउट कर दिया है।
Air India ने बदली सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर, अहमदाबाद प्लेन हादसे पर जताया शोक
Air India ने अपने सोशल मीडिया को किया काला। (सौ. X)
Published on
Updated on

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के भीषण हादसे के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुर्घटना का असर एयर इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी साफ नजर आ रहा है। कंपनी ने अपने X (पूर्व ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल की तस्वीरें बदलकर ब्लैक आउट कर दी हैं। काले रंग की प्रोफाइल पिक्चर आमतौर पर गहरे दुख और संवेदना जताने का प्रतीक होती है। एयर इंडिया ने यह कदम हादसे के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए उठाया है।

क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदना प्रभावित हुए सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।” प्रधानमंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे हुआ अहमदाबाद विमान हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, Boeing 787-8 Dreamliner विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से दोपहर 1:39 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के महज 5 मिनट के अंदर ही विमान का पिछला हिस्सा एक पेड़ से टकरा गया और वह BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत पर गिर गया। इस फ्लाइट में क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 यात्री सवार थे।

Air India Instagram
Air India Instagram

राहत-बचाव में जुटी NDRF की टीमें

हादसे के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं। गांधीनगर से तीन टीमों को तैनात किया गया है, जबकि वडोदरा से भी तीन अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं। बचाव कार्य तेजी से जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com