

Instagram Carousel Update: Instagram ने अपने यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक शानदार फीचर लॉन्च कर दिया है। जिसका इस्तेमाल कर के अब यूजर्स एक ही कैरोसेल पोस्ट में मौजूद हर फोटो या वीडियो के लिए अलग-अलग कैप्शन जोड़ सकेंगे। वहीं कंपनी ने इस फीचर को Multiple Captions on a Carousel नाम दिया है जो कंटेंट प्रेजेंटेशन के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। जैसा की आपको पता है कि अब तक Instagram पर कैरोसेल पोस्ट के लिए केवल एक ही कैप्शन दिया जा सकता था जो सभी स्लाइड्स पर लागू होता था। लेकिन नए अपडेट के बाद हर स्लाइड अपनी अलग कहानी और जानकारी के साथ लोगों के सामने आएगी।
Instagram के प्रमुख Adam Mosseri और @creators अकाउंट द्वारा साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि यूजर्स कैरोसेल पोस्ट बनाते समय इस फीचर को आसानी से इस्तेमाल कर सकते है। जिसके लिए कई फोटो या वीडियो चुनने के बाद कैप्शन सेक्शन में जाकर Multiple Captions विकल्प को एक्टिव करना होगा। इतना करने के बाद हर स्लाइड के लिए अलग कैप्शन लिखा जा सकेगा। वहीं इसमें अच्छी बात यह है कि यह फीचर भारत समेत कई देशों में रोलआउट होना भी शुरू हो गया है।
इस नए फीचर खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है जो स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी शेयर करते हैं। वहीं भविष्य में देखा जाएगा कि ट्रैवल व्लॉग, रेसिपी, ट्यूटोरियल, एजुकेशनल पोस्ट और प्रोडक्ट रिव्यू जैसे कंटेंट को ज्यादा व्यवस्थित तरीके से पेश किया जाएगा। वहीं इस फीचर के आने से जब यूजर एक स्लाइड से दूसरी स्लाइड पर जाएगे तो उसी से जुड़ा कैप्शन को पढ़े सकेंगे। जिससे यूजर्स के लिए जानकारी को समझना काफी हद तक आसान और मजेदार हो जाएगा।
डिजिटल एक्सपर्ट्स इस फीचर को लेकर समझाते है कि कैरोसेल पोस्ट पहले से ही Instagram के सबसे ज्यादा एंगेजमेंट पाने वाले फॉर्मेट्स में शामिल हैं। ऐसे में हर स्लाइड पर अलग कैप्शन की सुविधा मिलने से यूजर्स पोस्ट पर अधिक समय बिताएंगे और पूरी स्टोरी देखने की संभावना भी काफी बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फीचर क्रिएटर्स को अपनी कहानी धीरे-धीरे और प्रभावी तरीके से लोगों के सामने रखने की आज़ादी देगा।
जानकारी के लिए बता दें कि यह अपडेट Instagram के हालिया फीचर के बाद आया है। जिसमें यूजर्स को पोस्ट डिलीट किए बिना अपनी प्रोफाइल ग्रिड को रीअरेंज करने की सुविधा दी गई थी। इन दोनों अपडेट्स का मकसद यूजर्स को अपने कंटेंट पर ज्यादा नियंत्रण देना और प्लेटफॉर्म पर क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना की आज़ादी देने का सबूत है।