जुलाई में धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, Nothing से लेकर Galaxy तक सब, जानें कीमत

स्मार्टफोन जो जुलाई के महीने लॉन्च होने वाले है जिसमें Nothing, Samsung, Motorola, Oppo और Vivo शामिल है। इन सभी फोन में खास फीचर्स होने वाले है जिनकी कीमत आपके लिए सही होगी।
जुलाई में धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, Nothing से लेकर Galaxy तक सब, जानें कीमत
Phones going to be launch in july (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

अगर आप स्मार्टफोन प्रेमी हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। Nothing, Samsung, Motorola, Oppo और Vivo जैसी दिग्गज कंपनियां इस महीने अपने नए बजट और प्रीमियम स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने जा रही हैं। आइए जानते हैं जुलाई में लॉन्च होने वाले कुछ बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन्स के बारे में।

Motorola G96: दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ

  • Moto G96 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है, जिसमें Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की संभावना है।
  • यह स्मार्टफोन Hello UI पर आधारित Android 15 के साथ आएगा और तीन साल के OS अपडेट्स भी मिलेंगे।
  • इसमें 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले (144Hz रिफ्रेश रेट) और 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
  • फोन Ashleigh Blue, Cattleya Orchid, Dresden Blue और Greener Pasture कलर ऑप्शन में आ सकता है।
  • संभावित कीमत: ₹22,000 से शुरू।

Nothing Phone (3): प्रीमियम फ्लैगशिप की शुरुआत

  • 1 जुलाई को लॉन्च होगा Nothing Phone (3), जिसमें मिलेगा Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट।
  • फोन में 6.77 इंच 120Hz AMOLED स्क्रीन, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज की संभावना है।
  • पीछे मिलेगा 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और नई डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले।
  • संभावित कीमत: £800 (~₹90,000)।
  • Carl Pei ने कहा, “Phone 3 will come with software that really levels things up.”

Samsung Galaxy Z Fold 7 और Flip 7: फोल्डेबल में नई उड़ान

  • 9 जुलाई को Samsung लॉन्च करेगा Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7।
  • Fold 7 में मिल सकता है 8.2-इंच इंटर्नल डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite या Exynos 2500 और 200MP प्राइमरी कैमरा।
  • Flip 7 में होगा 6.8-इंच डिस्प्ले, 50MP डुअल कैमरा और 4,000mAh बैटरी।

Oppo Reno 14 सीरीज: बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा

  • 3 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी Reno 14 और Reno 14 Pro।
  • MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और Silicon Carbon बैटरी से लैस।
  • Pro वेरिएंट में 6.83-इंच डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप की उम्मीद।
  • बैटरी क्षमता: Reno 14 – 6,000mAh, Pro – 6,200mAh।

Vivo X200 FE: स्टाइल और परफॉर्मेंस का कॉम्बो

  • जल्द ही भारत में आएगा Vivo X200 FE, जिसमें मिलेगा Dimensity 9400+ चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और 90W चार्जिंग।
  • IP68/IP69 रेटिंग, Zeiss ट्यून ट्रिपल कैमरा और OriginOS से लैस हो सकता है यह फोन।
Navbharat Live
navbharatlive.com