- Hindi News »
- State »
- Yogi Government Budget Is Likely To Be 6 Lakh Crores This Time Will Be Presented On 26 May
योगी सरकार का बजट इस बार 6 लाख करोड़ होने की संभावना, 26 मई को होगा पेश
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
-राजेश मिश्र
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 26 मई को अपना सालाना बजट विधानसभा में पेश करेगी। इस बार प्रदेश के बजट का कुल आकार 6 लाख करोड़ रुपए के आसपास हो सकता है। प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 मई से बुलाया गया जिसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, 24 और 25 मई को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद 26 मई को बजट पेश किया जाएगा। चर्चा के बाद 31 मई को बजट मतदान के उपरांत पारित किया जाएगा और इसी दिन विनियोग विधेयक सदन में रखा जाएगा।
बजट की तैयारियों में जुटे वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार भी बजट का आकार पहले के 5.50 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। बजट में बुनियादी ढांचे और जनकल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बजट का आकार करीब 6 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है। वित्त वर्ष 2021-22 में योगी सरकार ने 550271 करोड़ रुपए बजट पेश किया था। उस वित्त वर्ष में सरकार ने क्रमश 7301.52 करोड़ रुपए और 8479.53 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट भी पेश किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
‘अब रुकेगा नहीं विकास…’, जेवर एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश बनेगा ग्लोबल हब; सीएम योगी ने बताया पूरा प्लान
पुणे बजट 2026-27 पर घमासान के बीच पास हुआ प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए ट्रैफिक और फंडिंग पर सवाल
CM योगी आदित्यनाथ को लेकर क्या बोले हरीश राणा के पिता? कही यह बड़ी बात
संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों पर ख़ास फोकस
अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार के बजट में चुनाव के लिए तैयार किए गए संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों पर ख़ास फोकस रहेगा। इस बजट में सरकार ने अपने कर्मचारियों के वेतन के लिए 1.65 लाख करोड़ रुपए की धनराशि की व्यवस्था की है। बजट के जरिए सरकार बुनियादी छांचे के विकास को रफ्तार देने, महिलाओं और युवाओं के साथ ही किसानों के लिए खासी धनराशि के आवंटन के साथ नयी योजनाएं ला सकती है। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने के वादे को पूरा करने के लिए धनराशि का आवंटन करने के साथ ही चुनावी घोषणा पत्र में किए गए हर साल दो मुफ्त गैस सिलेंडर के वादे को पूरा करने के लिए भी पैसों की व्यवस्था की जाएगी।
शिक्षण संस्थानों पर ख़ास ध्यान
इसके साथ ही इस बजट में नये विश्वविद्यालय, नये आईटीआई जैसे शिक्षण संस्थानों पर ख़ास ध्यान रखा जाएगा। वित्त विभाग के मुताबिक, इस बजट से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 30,000 करोड़ रुपए और सिंचाई विभाग को 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का आवंटन होने की उम्मीद है। इसके अलावा कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू कर सकती है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि योगी सरकार अपने इस बजट में आलू, टमाटर और प्याज जैसी फसलें उगाने वाले किसानों के पक्ष में भी फैसला सुना सकती है। संभावना है कि इन फसलों का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिया जाए।
Yogi government budget is likely to be 6 lakh crores this time will be presented on 26 may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
Mar 29, 2026 | 11:13 PMग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PMखरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PMमहिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PMईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान
Mar 29, 2026 | 10:10 PMवोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’
Mar 29, 2026 | 10:07 PMमीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
Mar 29, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM













