- Hindi News »
- State »
- Yamuna Came Alive In Mathura The City Of Kanha
कान्हा की नगरी मथुरा में जीवंत हुई यमुना
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: प्रदेश में सभी प्रमुख नदियों (Rivers) को योगी सरकार (Yogi Government) प्रदूषण मुक्त (Pollution Free) बनाने का कार्य तेजी से कर रही है। नमामि गंगे परियोजना (Namami Gange Project) के तहत शहरों की लाइफलाइन मानी जाने वाली नदियों को नया जीवन दिया जा रहा है। कान्हा (Kanha) की नगरी मथुरा (Mathura) में यमुना नदी(Yamuna River) शुद्धीकरण का बड़ा कार्य किया गया है। नमामि गंगे की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार 460.45 करोड़ की लागत से यमुना में गिरने 20 नालों को टैप किया गया है। साथ ही 30 एमएलडी का एक नया एसटीपी तैयार कर लिया गया है। नदियों को जीवंत करने के साथ-साथ इनमें सीवरेज गिरने की समस्या का समाधान अत्याधुनिक तरीके से किया जा रहा है। सरकार इसके लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी है।
वहीं, नमामि गंगे परियोजना के तहत मुरादाबाद में रामगंगा सीवरेज योजना बड़ा परिवर्तन लेकर आई है। यहां 330.05 करोड़ की लागत से 13 नालों को नदी में गिरने से रोका गया है, साथ में 58 एमएलडी का अत्याधुनिक एसटीपी बनकर तैयार है। मिर्जापुर के चुनार नगर में 2.70 करोड़ की लागत से 10 केएलडी का एफएसटीपी बनाया गया है। फिरोजाबाद में 51.06 करोड़ की लगात से 2 बड़े नालों को आईएण्डडी विधि से टैप किया गया है। कासगंज में 76.73 करोड़ से 2 नालों को टैप करने के साथ 58 एमएलडी एसटीपी का निर्माण पूरा करा लिया गया है। सरकार की ओर से तेजी से नदियों की सफाई के लिए किये गये कार्यों से बड़ा बदलाव आया है।
सम्बंधित ख़बरें
कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’, जिसके एक बुलावे पर इकट्ठा हो जाते थे हजारों गौ-रक्षक? नाम सुनकर कांपते थे तस्कर
फरसा वाले बाबा को गौ-तस्करों ने ट्रक से कुचला, गुस्साई भीड़ ने हाईवे पर किया बवाल, पथराव से भागी पुलिस
20 फीट ऊंची आग की लपटों को चीरकर निकले संजू पंडा, मथुरा का VIDEO देख आप भी रह जाएंगे दंग
ब्रज में होली के दौरान लड़की ने लोगों पर छेड़छाड़ के आरोप, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
सीवर ट्रीटमेंट की नई विधियों का प्रयोग कारगर साबित हुआ
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों को अत्याधुनिक विधि से निर्मित किया जा रहा है। बिजली की कम से कम खपत के साथ-साथ इनमें बायोगैस प्लांट का प्रयोग किया जा रहा है। सीवर ट्रीटमेंट की नई विधियों का प्रयोग कारगर साबित हुआ है। इन ट्रीटमेंट प्लांटों से नालों का गंदा पानी शुद्ध होने के बाद नदियों में छोड़ा जाता है। इस कारण नदियों में प्रदूषण की मात्रा कम हुई है। नदियों में मशीनों और नांवों से गाद की सफाई का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
Yamuna came alive in mathura the city of kanha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMGadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
Apr 03, 2026 | 05:54 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














