- Hindi News »
- State »
- Wine Will Now Be Available In Maharashtra Grocery Stores Supermarkets
अब महाराष्ट्र के किराना स्टोर और सुपरमार्केट में भी मिलेगी वाइन, ठाकरे सरकार का बड़ा फैसला
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
मुंबई: ठाकरे सरकार (Thackeray Government) के मंत्रिमंडल (Cabinet) ने महाराष्ट्र के किराना स्टोर (Grocery Stores) और सुपरमार्केट (Supermarkets) में अब वाइन (Wine) को बेचने की अनुमति देने का फैसला किया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में यह निर्णय लिया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने कहा कि यह प्रस्ताव पहले से विचाराधीन था, जिस पर अब निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब 1000 वर्ग फुट की छोटी दुकानों में भी वाइन बेचने की अनुमति होगी। मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में काफी संख्या में किसानों की आमदनी फल उत्पादों से बने वाइन पर निर्भर करती है। ऐसे में इस फैसले से किसानों की आमदनी में इज़ाफा होगा।
राज्य सरकार की नई वाइन नीति
राज्य सरकार महाराष्ट्र में नई वाइन नीति लागू करने की योजना बना रही है। इसके तहत अगले साल तक वाइन उद्योग को 1,000 करोड़ लीटर तक बढ़ाने का लक्ष्य है। वर्तमान में, राज्य में सालाना 70 लाख लीटर वाइन की बिक्री होती है। इससे पहले राज्य सरकार ने शराब पर 10 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क की घोषणा की थी। अधिकांश वाइन में अल्कोहल का स्तर बहुत कम होता है। इसलिए किराने की दुकानों और सुपर मार्केट में इसे बेचने की अनुमति देने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
महिला आरक्षण पर उद्धव ठाकरे का ‘मास्टरस्ट्रोक’: ‘2023 में ही पारित हो गया विधेयक, तो लागू करने में देरी क्यों?
भरभराकर गिर पड़ी ZP स्कुल की दिवार, काटोल तालुका के परसोडी में टला बड़ा हादसा, सुरक्षा पर उठे सवाल
‘ये बालासाहेब के संस्कार हैं, हमने उन्हें खरीदा नहीं’, किशोरी पेडनेकर के बयान से मचा हड़कंप
संभाजीनगर नगर निगम में ‘भूतों’ का डेरा? मंत्री संजय शिरसाट के अतरंगी दावे पर इम्तियाज जलील का पलटवार
महाराष्ट्र को मद्यराष्ट्र नहीं बनने देंगे: देवेन्द्र फडणवीस
पेट्रोल-डिझेलऐवजी दारू स्वस्त ❗️ दारूबंदी संपवून दारुविक्रीला परवानगी ‼️ महाराष्ट्रात नवीन दारूविक्री परवाने देण्याचा निर्णय ❗️ आणि आता थेट सुपर मार्केट, किराणा दुकानातून घरोघरी दारू ‼️ महाराष्ट्राला ‘मद्यराष्ट्र’ करण्याचा हा प्रकार खपवून घेतला जाणार नाही. — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 27, 2022
शराब बिक्री के लिए किराना और राशन की दुकानों को लाइसेंस देने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ठाकरे सरकार को चेतावनी दी कि वह इस तरह के कदम को बर्दाश्त नहीं करेंगे और महाराष्ट्र को मद्यराष्ट्र नहीं बनने देंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले दो सालों में राज्य सरकार ने किसी भी किसान, गरीब, बेसहारा की मदद नहीं की है। सरकार की प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ शराब है। सरकार को कम से कम गरीबों की थोड़ी मदद करनी चाहिए। पेट्रोल-डीजल से सस्ती हुई शराब! प्रतिबंध हटने के बाद शराब बेचने की अनुमति! महाराष्ट्र में शराब के नए लाइसेंस जारी करने का फैसला! और अब सुपरमार्केट, किराना स्टोर से लाइव शराब! महाराष्ट्र यह सब बर्दाश्त नहीं करेगा।
Wine will now be available in maharashtra grocery stores supermarkets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL Orange Cap: ऑरेंज कैप अब विराट कोहली के पास, रनों के मामले में छोड़ा सबको पीछे
Apr 16, 2026 | 06:20 PMकरण जौहर की Udta Teer में दिखेगा नया ट्विस्ट, आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की जोड़ी करेगी धमाल
Apr 16, 2026 | 06:18 PM‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PMमहिला आरक्षण पर उद्धव ठाकरे का ‘मास्टरस्ट्रोक’: ‘2023 में ही पारित हो गया विधेयक, तो लागू करने में देरी क्यों?
Apr 16, 2026 | 06:16 PMसेमीकंडक्टर से डिफेंस तक मचेगी धूम: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का भारत दौरा, पीएम मोदी संग होगी महाडील
Apr 16, 2026 | 06:11 PMKhaleel Ahmed Replacement: खलील अहमद की जगह लेंगे ये 3 खिलाड़ी, SRH के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव
Apr 16, 2026 | 06:06 PMसोने से पहले बस 2 मिनट करें ये प्रार्थना, बदल जाएगी किस्मत, प्रेमानंद जी महाराज ने दिया जीवन बदलने वाला मंत्र
Apr 16, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM













