T20 वर्ल्ड कप से पहले सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा #ArrestKohli, जानें पूरा माजरा

virat kohli-fan-kills-rohit-sharma-fan-in-tn-murder-sparks-social-media-outrage-as-arrest-kohli-trends
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: खेल के मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के बीच किसी ने किसी बात को लेकर लड़ाई होती है। खिलाड़ियों के अलावा फैंस के बीच में भी लड़ाई देखने को मिलती है। अब ऐसी ही एक खबर सामने आई है। जिस वजह से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मुश्किल में फंस गए है। खबर के मुताबिक, विराट कोहली (Virat Kohli) के एक फैन ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के प्रशंसक की हत्या कर दी। रोहित शर्मा के फैन ने आरसीबी (RCB) का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद कोहली के प्रशंसक ने गुस्से में बैट से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। 

मिली हुई जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के अरियालुर जिले में एक 21 साल के शख्स ने अपने दोस्त की बैट से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है और फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कीलापालुर पुलिस के अनुसार, रोहित शर्मा का फैन विग्नेश और विराट कोहली का प्रशंसक धर्मराज मल्लूर के पास सिडको इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास एक खुले क्षेत्र में क्रिकेट पर बातचीत कर रहे थे। दोनों भी शराब के नशे में धुत थे। विग्नेश मुंबई इंडियंस (MI) का समर्थन कर रहा था, जबकि धर्मराज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के समर्थक थे। 

क्रिकेट के बारे में बातचीत के दौरान विग्नेश ने विराट कोहली और आरसीबी का मजाक उड़ाया। लेकिन, धर्मराज यह मजाक बर्दाश्त नहीं कर पाया। धर्मराज ने पहले विग्नेश पर बोतल से हमला किया और फिर क्रिकेट के बैट से सिर पर मारा। इस हमले में विग्नेश की मौत हो गई तो वहीं धर्मराज मौके से भाग निकला। यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर हैशटैग 'अरेस्ट कोहली' ट्रेंड करने लगा। 

Navbharat Live
navbharatlive.com