माफिया डॉन अतीक को लेने STF पहुंची साबरमती जेल, वकील बोले- गाड़ी 'पलट' सकती है

ateeq
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/अहमदाबाद. एक बड़ी खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्व बाहुबली सांसद और माफिया डॉन अतीक अहमद (Ateeq Ahmad) लाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस अहमदाबाद के साबरमती जेल पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार अब यहां से अतीक को प्रयागराज लाया जाएगा। जहां फिलहाल, पुलिस उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) मामले में पूछताछ करेगी। 

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में बहुत पहले से अतीक UP पुलिस की राडार पर है। लेकिन इधर अतीक के वकील का कहना है कि उन्हें इनका फर्जी एनकाउंटर का डर सता रहा है।

वही अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब से कुछ ही देर में UP पुलिस रोड के रास्ते से अतीक अहमद को प्रयागराज से लेकर निकलेगी। वहीं सूत्रों के अनुसार, अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा सकता है। चूंकि, उमेश पाल हत्याकांड में ये दोनों भाई  ही नामजद आरोपी है।जानकारी दें कि, अतीक अहमद को साबरमती जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।

जानकारी दें कि, बीते 24 फरवरी को प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना इलाके में उमेश पाल समेत उनके 2 सुरक्षाकर्मियों को कुछ बदमाशों ने दिन दहाड़े सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद इस घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। फिलहाल, कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं । बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद से प्रयागराज में डर का माहौल बन गया था, जिसमे अतीक और उसका भाई नामजद आरोपी हैं।