पति को उतारा मौत के घाट, पत्नी समेत 2 गिरफ्तार

UP News, Uttar Pradesh, Pilibhit, Uttar Pradesh News, Pilibhit News, younger brother killed elder brother, UP Police, Murder
Representative Image
Published on: 
Updated on: 

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और पत्नी के पुरुष मित्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पुरकाजी थाने के मंडल गांव का सागर गत छह जून को लापता हो गया था, बाद में पुलिस ने उसका शव एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान शक होने पर सागर की पत्नी आशिया और उसके पुरुष मित्र सुहेल से बृहस्पतिवार को पूछताछ की गई, वारदात में दोनों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि आशिया ने पूछताछ में कुबूल किया है कि उसके पति को सुहेल के साथ उसके रिश्तों के बारे में पता चल गया था और वह इसका विरोध करता था इसलिए उसने सुहेल की मदद से अपने पति सागर की हत्या कर दी और शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया।(एजेंसी)