- Hindi News »
- State »
- Up Ats Takes Seema Haider Into Custody What Is The Connection Of Pakistani Army
सीमा हैदर को यूपी ATS ने लिया हिरासत में; क्या है पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन?
- Written By: किर्तेश ढोबले

ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) इस समय पुरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) की टीम ने सीमा हैदर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, उसके पति सचिन को भी एटीएस की टीम पूछताछ के लिए साथ लेकर गई है। बताया जा रहा है कि किसी गुप्त जगह पर ATS सीमा से पूछताछ करेगी।
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि, इंटेलिजेंस ब्यूरो को इनपुट मिला है कि सीमा हैदर के चाचा और उसका भाई पाकिस्तानी सेना है। सीमा ने अपने भाई को लेकर कहा था कि वह सेना में नहीं है, बल्कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। ATS इस इनपुट की जांच कर रही है कि यह कितना सच है।
सुरक्षा एजेंसी द्वारा इनपुट मिलने के बाद ATS एक्शन में आ गई और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सीमा हैदर के पासपोर्ट को जांच के लिए भेजा गया है। वही, उसके मोबाइल की डिटेल्स को दोबारा जांच की जा रही है। सीमा को हिरासत में लेने के बाद मोइदा पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। सचिन के परिवार को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। सचिन के घरवालों ने दरवाजे बंद कर लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं बेटी पाकिस्तान की…बहू हिन्दुस्तान की’, सीमा हैदर ने की पीएम मोदी-सीएम योगी से बड़ी अपील
भारत में रहने के लिए ही सीमा हैदर ने दिया बच्चे को जन्म, सचिन को लप्पू बताने वाली मिथिलेश भाभी ने की सरकार से ये बड़ी मांग
Watch: सीमा की टांगें कांप रहीं…पाकिस्तान वापसी की खबरों के बीच गुलाम हैदर ने उठाई चप्पल, वीडियो बनाकर दी धमकी
भारत आने के बाद सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने का भी आरोप लग रहा है। वह शुरू से ही एटीएस के रडार पर थी। वहीं आज हिरासत में लेने से पहले पुलिसकर्मियों ने पहले गली के दोनों तरफ का रास्ता रोका और उसके बाद सीमा हैदर को बाहर निकालकर लेकर गए। वहीं घर के लोग दरवाजा बंद कर अंदर है। एटीएस की टीम व्हाट्सएप चैट और तमाम सबूतों के आधार पर आगे की पूछताछ करेगी।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने उसे पाकिस्तानी जासूस होने की आशंका में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर और यूपी के सचिन मीणा 2019 में पबजी खेलने के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए। खेल के जरिये इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। इसके बाद फिर 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत में आ गई। यूपी पुलिस के मुताबिक, सीमा और सचिन ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहते हैं, जहां सचिन किराने की दुकान चलाता है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीमा हैदर को बिना वीजा के नेपाल के जरिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत में आने को लेकर बीती चार जुलाई को गिरफ्तार किया था। वहीं, उसके पति सचिन मीणा को अवैध शरणार्थी को पनाह देने के आरोप में जेल भेजा था। लेकिन उन्हें जमानत दे दी गई। वहीं, अब यूपी एटीएस सीमा हैदर को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है।
Up ats takes seema haider into custody what is the connection of pakistani army
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMदिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PMवीडियो गैलरी

Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM














