अहमदाबाद में हुआ भीषण हादसा, लिफ्ट टूटकर गिरने से हुई 8 मजदूरों की मौत

tragic-accident-in-ahmedabad-seven-laborers-died-due-to-lift-collapse-two-injured
Updated on

अहमदाबाद: गुजरात (Gujrat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गुजरात विश्वविद्यालय के पास एस्पायर-2 नाम की निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट (Lift) टूटने से बड़ा हादसा हुआ है।

इस भीषण हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इमारत यहां गुजरात विश्वविद्यालय के निकट बनाई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जोन-1 लवीना सिन्हा ने कहा, “शुरुआती जांच में पता चला है कि मजदूरों को ले जा रहा एलिवेटर सातवें तल से नीचे गिर गया, जिसके चलते आठ मजदूरों की मौत हो गई।”  

Navbharat Live
navbharatlive.com