- Hindi News »
- State »
- Tobacco Worth Rs 9 6 Lakh Seized In New Mumbai
नवी मुंबई में 9.6 लाख रुपये का तम्बाखू जब्त, 2 लोग गिरफ्तार
- Written By: वैष्णवी वंजारी

तम्बाखू जब्त (फाइल फोटो)
ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra News) के नवी मुंबई (Navi Mumbai) शहर में एक टेम्पो से 9.6 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू (Tobacco) उत्पाद बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पनवेल-सायन रोड पर वाशी गांव में जांच पड़ताल की। वाशी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे टेम्पो को वहां आते देखा गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली।
उन्होंने बताया कि पुलिस को टेम्पो से बोरियों में बंद विभिन्न ब्रांड के पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पाद मिले जिन्हें उन्होंने जब्त कर लिया है। पुलिस ने टेम्पो में सवार 30 और 51 साल के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनमें से एक ठाणे जिले के मुंब्रा का और दूसरा पुणे के मावल का रहने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
नेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
अमरावती में ‘ऑपरेशन क्लीनअप’, 340 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष मुहिम
अधिक क्षमता से ठूंसकर ले जाए जा रहे 24 गौवंश मुक्त, 4 आरोपियों पर मामला दर्ज
अवैध रेत परिवहन कर रहा टिप्पर पकड़ा, स्थानीय अपराध शाखा की शाहपुर में कार्रवाई
अधिकारी ने बताया कि अभी इस मामले में दो और लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना), 272 (बिक्री के लिए इच्छित भोजन या पेय में मिलावट), 273 (हानिकारक भोजन या पेय की बिक्री), 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत घोषित आदेश की अवज्ञा) और खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रतिबंधित पदार्थ कहां से लाया गया था और कहां इसे ले जाया जा रहा था। महाराष्ट्र में 2012 से गुटखा, सुगंधित और विभिन्न स्वाद वाले तंबाकू की बिक्री और उसके सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
(एजेंसी)
Tobacco worth rs 9 6 lakh seized in new mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘भूत बंगला’ के स्टंट सीन में अक्षय कुमार हुए थे घायल, BTS वीडियो में दिखा खतरनाक हादसा
Apr 09, 2026 | 08:31 PMकरोड़ों कर्मचारियों को झटका! होली बीत गई, अप्रैल भी आधा होने को आया, फिर भी क्यों अटकी है DA बढ़ोतरी की फाइल?
Apr 09, 2026 | 08:26 PMराघव चड्ढा बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी? पद से हटाए जाने के बाद ‘Gen Z’ पार्टी वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल
Apr 09, 2026 | 08:24 PMइस्लामाबाद समिट से पहले बड़ा धमाका! इजरायल के हमलों ने बिगाड़ा गेम, क्या फिर शुरू होगी जंग?
Apr 09, 2026 | 08:23 PMतीनों राज्यों में BJP सरकार का दावा, Keshav Prasad Maurya ने महिला आरक्षण बिल को बताया देश के लिए महत्वपूर्ण
Apr 09, 2026 | 08:18 PMमलकापुर में 9 लाख के जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़; पुलिस पर हमले की कोशिश, 4 गिरफ्तार और एक आरोपी फरार
Apr 09, 2026 | 08:18 PMचंद्रपुर: भाजपा में बयानबाजी तेज, जोरगेवार का मुनगंटीवार पर पलटवार
Apr 09, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














