- Hindi News »
- State »
- The Vehicle Of Followers Going From Buldhana To Deekshabhoomi Met With An Accident On Samriddhi Highway
बुलढाणा से दीक्षाभूमि जा रहे अनुयायियों की गाड़ी का समृद्धि हाईवे पर एक्सीडेंट, 14 लोग घायल
- Written By: वैष्णवी वंजारी

Representative Image
महाराष्ट्र: फिर एक बार समृद्धि महामार्ग (Samriddhi Highway) पर हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस हाइवे पर आए दिन हादसों (Samrudhi Mahamarg) एक्सीडेंट की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में इस हाईवे पर हादसे की एक और घटना हाल ही में सामने आई है। जी हां दरअसल दीक्षाभूमि (Deekshabhoomi) जा रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन समृद्धि हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह घटना अमरावती के धामनगांव रेलवे तालुका में निंभोरा बोडखा के पास हुई। आइए जानते है हादसे के बारे में पूरी खबर..
इस हादसे के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार दीक्षाभूमि जा रहे डाॅ. बाबा साहेब अंबेडकर के अनुयायियों की एक गाड़ी समृद्धि हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना अमरावती के धामनगांव रेलवे तालुका में निंभोरा बोडखा के पास सुबह तड़के हुई।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही अमरावती पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। आये दिन समृद्धि हाईवे पर हो रहे अपराध समस्या का कारण बनता जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
राकां (एसपी) ने लगाया विलय पर विराम, जयंत पाटिल बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे सुनेत्रा की मदद
4 करोड़ की रेंज रोवर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बीजेपी सांसद लुंबा रामजी चौधरी
अब मनपा में ‘पिछले दरवाजे’ से प्रवेश के लिए लॉबिंग तेज, जानिए कौन बन सकता है स्वीकृत नगरसेवक
मुंबई के 10 स्टेशनों पर जल्द शुरू होंगे इमरजेंसी मेडिकल रूम, ई-ऑक्शन के जरिए मिली मंजूरी, यात्रियों को राहत
मिली जानकारी के मुताबिक, बुलढाणा जिले के चिखली से कुछ अनुयायी बाबा साहब का अभिनंदन करने के लिए पिकअप से दीक्षाभूमि जा रहे थे। वहीं समृद्धि हाईवे पर निंभोरा बोड़खा के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक अनुमान है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।
इस हादसे में कई लोगों को पैर, हाथ और सिर में चोटें आई हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। इतना ही नहीं बल्कि इस हादसे में घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का फिलहाल ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुलढाणा पुलिस हादसे की जांच कर रही है। गनीमत ये रही की इस हादसे में जीवहानी नहीं हुई है।
The vehicle of followers going from buldhana to deekshabhoomi met with an accident on samriddhi highway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














