- Hindi News »
- State »
- The Country Is Changing Farmer Grandfather Welcomes Granddaughter With Helicopter Set A New Example In Society See Photos
देश बदल रहा है, किसान दादा ने पोती का हेलीकॉप्टर से किया स्वागत, समाज में पेश की नई मिसाल, देखें- तस्वीरें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Image-ANI)
नई दिल्ली: जहां रोजाना बेटियों को पेट में मारने की घटना हम सुनते है, ऐसे में आज हम जो खबर आपको देने जा रहे है वह दिल को सुकून देने वाली है, इस खबर को जानकर आप भी कहेंगे कि देश बदल रहा है। महाराष्ट्र के पुणे के बालेवाड़ी के रहवासी बालवडकर परिवार ने जो काम किया, उससे समाज के सामने एक आदर्श स्थापित हुआ है। जी हां दरअसल पेशे से किसान अजित बालवडकर को जब खबर मिली कि उनकी बहू ने एक लड़की को जन्म दिया है, तो वो ख़ुशी से इतने झूम उठे कि उन्होंने पोती को घर लाने के लिए हेलीकाप्टर भेज दिया। आईये जानते है इस खशी भरे पल में किसान अजित बालवडकर ने कैसे जश्न मनाया…
हेलीकॉप्टर से किया पोती का स्वागत
जैसा की हमने आपको बताया दादा अपनी पोती के जन्म पर इतने खुश थे कि जब हेलीकाप्टर गांव पहुंचा तो उसने हेलीकाप्टर से ही गांव के 3 चक्कर लगवाये।; इतना ही नहीं, बेटी को लेकर जैसे ही बहू हेलीकाप्टर से उतरी तो उसका जोरों शोरों से साथ स्वागत किया गया। अब इसकी चर्चा पुरे देश भर में हो रही है, इस खबर ने समाज के रूढ़िवादी सोच को सिरे से गलत बताते हुए यह खूबसूरत पहल की है।
सम्बंधित ख़बरें
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
दुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
ट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा
पोती के जन्म से बहुत खुश है दादाजी
अब इसका खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि बहू-बेटे जब बेटी के साथ जमीन पर उतरे तो उनका आरती से स्वागत किया गया। उन्होंने बेटी का नाम कृषिका रखा गया है, और पूरे गांव में मिढ़ाइयां बांटी।
किसान दादाजी ने समाज को दिया ये संदेश
दादा बनने के बाद मीडिया के सामने दादा अजित ने कहा, ‘इस काम के जरिए मैं लोगों को कहना चाहूंगा कि अगर आपके घर भी लड़की जन्म लेती है तो उसका अच्छे से स्वागत करिए। ‘ उन्होंने आगे कहा, ‘आज के समय में लड़का-लड़की में भेद की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में बेटी के जन्म पर ऐसा करना समाज में एक नया वातावरण का निर्माण करता हैं।’ आशा करते है कि इसकी तस्वीरें देख लोगों का भी नजरिया बदलेगा।
Maharashtra | Ajit Pandurang Balwadkar, a farmer from Balewadi hired a helicopter to bring his newborn granddaughter and daughter-in-law to his house in Balewadi from the maternal house of the daughter-in-law in Shewalwadi in Pune. (26.04) pic.twitter.com/T9dR8gxVqe — ANI (@ANI) April 26, 2022
बेटी के जन्म पर मनाया जश्न
इस बारे में बात करते हुए कृषिका की मां अक्षता कृष्णा बालवडकर ने कहा, ‘हमें बहुत अच्छा लगा रहा है। हमारा पहले से एक बेटा है। हम सबकी इच्छा थी कि एक बेटी हो जाए, वो आ गई, हमें काफी अच्छा लग रहा है।’ जाहिर है, अजित जैसे लोग उन लोगों के लिए सबक है, जो आज भी लड़का-लड़की के नाम पर समाज में भेदभाव करते हैं। फिलहाल, घर आई इस लक्ष्मी को पलकों पर बिठाए हुए हैं और उनके जश्न में गांव वाले भी उनका साथ दे रहे हैं। इतना ही नहीं, बेटे और बहू जब गांव पहुंचे तो पूरे घर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था, यह समजा के लिए एक मिसाल है।
The country is changing farmer grandfather welcomes granddaughter with helicopter set a new example in society see photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM











