नवभारत न्यूज नेटवर्क
पुणे: बारामती (Baramati) में राकां (शरदचंद्र पवार) को शिकस्त देने के लिए महायुति सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। राकां (अजित पवार) को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य सरकार बारामती में 'नमो रोजगार मेला' (Namo Mega Job Fair) आयोजित कर रही है, लेकिन इसमें स्थानीय सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) को बुलाया (Invitation) नहीं गया है। जबकि राकां शरद चंद्र पवार की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले कार्यक्रम में जाना चाहती हैं।