सुहागरात पर हुआ कुछ ऐसा दूल्हा रह गया दंग, दुल्हन का घूंघट उठाते ही उड़ गए होश

bride
Representative Photo
Published on
Updated on

नई दिल्ली: हम सब जानते है शादी हर एक के लिए बहुत खास होती है। शादी एक पवित्र बंधन होता है जो विश्वास की नींव पर टिका हुआ होता है लेकिन इसकी शुरुआत ही धोके से हो रही हो तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ एक युवक के साथ हुआ है, जिसे देख उसके होश उड़ गए है। बता दें कि शादी के रिश्ते में बंध जाने के बाद सुहागरात की रात उसके साथ कुछ ऐसा घटता है कि उसके पैरों तले जमीन ही खिसक जाती है, यह चौंकाने वाली घटना बिहार गोपालगंज जिले के रुपनछाप गांव में घटी है जिसे सुनकर लोग भी दंग है। आइए जानते है आखिर सुहागरात के पर ऐसा क्या हुआ, जिसे देख दूल्हे का दिमाग चकरा गया...

दुल्हा के उड़ गए होश 

आपको बता दें कि दरअसल सुहागरात पर हुआ ये कि शादी वाली रात जब दुल्हे ने अपनी दुल्हन का घूंघट उठाया तो वह एक औरत नहीं बल्कि एक एक किन्नर निकली। जैसे से ही उसने घूंघट उठाया तो दूल्हे को अपनी दुल्हन की सच्चाई जान कर ऐसा सदमा लगा कि वह बेहोश ही हो गया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार दूल्हे ने बताया कि उसकी पत्नी के किन्नर होने की बात उससे शादी से पहले छुपी हुई थी। सुहागरात की रात उसे इस सच का पता लगा, जिसे जानकर उसके होश उड़ गए। 

इसके बाद..

इस घटना के बारे में पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार होश में आने के बाद दूल्हे ने पहले इस राज को परिजनों से भी छुपाने की ठानी लेकिन सुबह होने तक वह यह सब बर्दाश्त न कर पाया और परिजनों को सारी जानकारी दी। सच्चाई सुनकर लड़के के परिजनों को भी इस बात का गहरा सदमा लगा। इसके बाद उन्होंने नई दुल्हन के पिता से इसकी पड़ताल की। फिर जो हुआ वह भी बेहद चौंकाने वाला था, जी हां दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे के घर हथियार लेकर ढाबा बोल दिया। डरा- धमकाकर वे शादी में बेटी को मिले सारे महंगे गिफ्ट, जेवर और बेटी को साथ लेकर चले गए। डर के कारण लड़के के परिजन चुप बैठे रहे। 

कोर्ट ने कही ये बात..

चौंकाने वाली इस घटना के बारे में कोर्ट ने भी अपने आदेश दिए है। जी हां मामले के सामने आने पर संबंधित थाने को मुकदमा दर्ज करने व जांच का कोर्ट से आदेश मिले हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक सीजेएम चंद्रमणी कुमार की कोर्ट ने इसे दूल्हे के मौलिक अधिकार का हनन माना है, जिसके लिए उसे इंसाफ का भरोसा दिलाया गया है। मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले को लेकर फकत में कारवाही होगी।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com