- Hindi News »
- State »
- Shashikant Shinde Will File Nomination In Satara Today In The Presence Of Sharad Pawar
सतारा में आज शरद पवार का जोरदार शक्तिप्रदर्शन, शशिकांत शिंदे करेंगे नामांकन दाखिल
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज NCP SP से शशिकांत शिंदे नामांकन अर्जी दाखिल करने वाले है। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष शरद पवार खुद मौजूद रहेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए महाविकास अघाड़ी शहर में एक रैली आयोजित करेगी, जिसमें, शरदचंद्र पवार पार्टी द्वारा जोरदार शक्तिप्रदर्शन होगा।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

शशिकांत शिंदे-सतारा लोकसभा सीट (डिजाइन फोटो)
सतारा: लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर सतारा (Satara Lok Sabha Seat) में राष्ट्रवादी शरद चंद्र पार्टी (NCP SP) के उम्मीदवार शशिकांत शिंदे (Shashikant Shinde) आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर सतारा में शरद पवार (Sharad Pawar) की खास उपस्थिति होगी। सतारा में आज होने वाले कार्यक्रम में एनसीपी शरद पवार गुट और महाविकास अघाड़ी (MVA) की ओर से जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। जानते है इससे जुड़ी जानकारी विस्तार से..
सतारा में शरद पवार
लोकसभा के पहले चरण का मतदान जल्द ही होने वाला है। ऐसे में अब सतारा में लोकसभा चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है। ज्ञात हो कि आज सतारा लोकसभा महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार सांसद शशिकांत शिंदे अपना नामांकन फॉर्म दाखिल करने जा रहे हैं। अर्जी दाखिल करने के लिए पार्टी अध्यक्ष शरद पवार खुद मौजूद रहेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए महाविकास अघाड़ी शहर में एक रैली आयोजित करेगी। सतारा में चुनावी समीकरण कैसे बनता है यह देखने लायक होगा।
शशिकांत शिंदे भरेंगे आवेदन
सम्बंधित ख़बरें
Thane Nana Nani Park पर विवाद, हेल्थ सेंटर के खिलाफ लोगों का विरोध तेज
नागपुर में दलबदल पर सियासत तेज, AAP से ‘मोहभंग’ के बाद भाजपा में आए नेता, सीएम फडणवीस ने किया स्वागत
नवभारत विशेष: शिवसेना, राकां, लोजपा के बाद ‘आप’ को फोड़ डाला, क्या अब पंजाब सरकार भी गिरेगी
क्या रिलायंस में काम करने वाले सब मराठी बोलते हैं? ड्राइवरों के समर्थन में संजय निरुपम ने सरकार और MNS को घेरा
मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे सतारा के राजवाड़ा गांधी मैदान से शशिकांत शिंदे की रैली शुरू होने वाली है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, सांसद श्रीनिवास पाटिल, विधायक बालासाहेब पाटिल, शिवसेना ठाकरे समूह के उपनेता प्रो. नितिन बानुगडे पाटिल के साथ महाविकास अघाड़ी और मित्र पार्टी के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। रैली राजवाड़ा, मोती चौक, राजपथ, देवी चौक, कमानी हौद, शेटे चौक, मल्हार पेठ, पुलिस मुख्यालय से होते हुए पोवैनाका तक जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में MVA के कार्यकर्ता और आम जनता सहभागी होने की संभावना है।
ऐसे होगा पूरा कार्यक्रम
इस बीच शिवतीर्थ पोवई नाका में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का गणमान्य व्यक्तियों द्वारा फूलों की माला चढ़ाकर अभिनंदन किया जाएगा। रैली कलेक्टर कार्यालय तक जाने के बाद शरद पवार की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। ऐसे में अब सतारा में होने जा रहे इस कार्यक्रम पर सबकी नजर बानी हुई है।
नहीं चुना गया महायुति का उम्मीदवार
इस बीच आपको बता दें कि सतारा लोक सभा सीट से अब तक महाविकास अघाड़ी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। दरअसल महायुति का उम्मीदवार अभी तय नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि महायुति में एनसीपी अजित पवार गुट भी सतारा सीट पर जोर दे रहा है। जबकि बीजेपी से सांसद उदयनराजे भोसले भी इस सीट के लिए इच्छुक हैं। संभावना है कि वे आज महायुति के उम्मीदवार घोषित करेंगे। इस पर भी सतारा के लोगों की नजर बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि शरद पवार पार्टी के नेता को सतारा के चुनावी मैदान में चुनौती देने महायुति किस नेता हो उतारता है।
Shashikant shinde will file nomination in satara today in the presence of sharad pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं याद रखने पड़ेंगे कई पासवर्ड, Meta का नया नियम, एक लॉगिन से चलेंगे Facebook-Instagram
Apr 26, 2026 | 03:34 AMDC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
Apr 26, 2026 | 12:15 AMAaj Ka Rashifal 26 April: रविवार को सूर्य देव इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिथुन को होगा धन लाभ!
Apr 26, 2026 | 12:05 AMRR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
Apr 25, 2026 | 11:41 PMजबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PMहरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
Apr 25, 2026 | 11:09 PMरायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PM
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM














